फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Defence Secretary Lloyd Austin to travel to India along with Japan and South Korea next week

वाशिंगटन: अगले सप्ताह भारत यात्रा पर आएंगे अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन

Wed, 10 Mar 2021 08:09 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Mar 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
US Defence Secretary Lloyd Austin to travel to India along with Japan and South Korea next week
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन - फोटो : twitter.com/SecDef

अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे। पेंटागन ने बुधवार को बताया कि इस दौरान वह जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा भी करेंगे। नए राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ सदस्य की यह पहली विदेश यात्रा होगी। बता दें कि यह पहली बार है कि भारत को अमेरिकी रक्षा सचिव की पहली विदेश यात्रा के कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पेंटागन ने कहा, ‘ऑस्टिन अंतरराष्ट्रीय रक्षा संबंध के महत्व पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्ष मंत्री (राजनाथ सिंह) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता भी दोहराएंगे।’ पेंटागन ने कहा कि ऑस्टिन 13 मार्च को अपनी पहली विदेश यात्रा की शुरूआत करेंगे। वह हवाई में यूएस हिंद-प्रशांत कमान मुख्यालय का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


वह जापान में अमेरिकी सैनिकों और सरकार के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे तथा कोरिया और भारत में सरकार के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। ऑस्टिन की भारत यात्रा की तारीख की घोषणा नहीं गई है। हालांकि, उनकी प्रथम विदेश यात्रा के अंतिम चरण का यह पड़ाव स्थल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed