{"_id":"6048e81a72e2dd42917da141","slug":"us-covid19-cases-surpasses-29-million-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अमेरिका में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2.9 करोड़ के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: अमेरिका में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2.9 करोड़ के पार
Wed, 10 Mar 2021 09:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी को एक साल होने को है और अमेरिका अभी भी इस महामारी से दुनिया का सबसे प्रभावित देश बना हुआ है। बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2.9 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनसार अमेरिका में अभी तक दो करोड़ 90 लाख 96 हदार 450 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
देश में कोरोना के चलते होने वाली मौतों की संख्या पांच लाख 27 हजार 705 है। बीते शनिवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की थी कि मार्च से 1400 डॉलर के कोरोना वायरस सहायता चेक वितरित किए जाएंगे। बाइडन प्रशासन के तहत यह सहायता चेक वितरण का पहला दौर होगा। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल दो सहायता चेक (एक 1200 और दूसरा 600 डॉलर) पारित किए थे।
विज्ञापन