अमेरिकी सांसद ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्वागत करना असाधारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अमेरिकी सांसद जो विल्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। अमेरिकी सांसद ने हाउस ऑफ रिप्रजंटेटिव में गुरुवार को कहा कि भारतीय संसद ने कई पार्टियों के सहयोग से अनुच्छेद 370 को हटाने, प्रधानमंत्री की आर्थिक विकास को गति देने, भ्रष्टाचार से लड़ने और लैंगिक तथा जातीय और धार्मिक भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश को समर्थन देने का फैसला किया।
US Congressman Joe Wilson: At the same time,Indian Parliament, with multiparty support, voided the constitutional autonomy of Kashmir, supporting PM's efforts to boost economic development,fight corruption, and end gender,caste,&religious discrimination.
— ANI (@ANI) December 20, 2019
उन्होंने आगे कहा कि सितंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाउडी मोदी के लिए पीएम मोदी के स्वागत में ह्यूस्टन में उपस्थित होना असाधारण था। 52,000 व्यक्तियों के भाग लेने के साथ, यह अमेरिकी इतिहास में किसी देश के प्रमुख के लिए सबसे बड़ा स्वागत कार्यक्रम था।
US Congressman Joe Wilson: In September, it was extraordinary to be present in Houston for the Howdy Modi welcome of Prime Minister Modi by President Donald Trump. With 52,000 persons attending, it was the largest welcome event in American history for a head of state. https://t.co/K55IGxI5mJ
— ANI (@ANI) December 20, 2019
दक्षिणी कैरोलिना से रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि अमेरिकी दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है और भारत को दुनिया के सबसे विशाल लोकतंत्र के रूप में सफल देखकर प्रसन्न है। विल्सन ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस का संबोधन प्रेरणादायक था।