हांगकांग में विवादित कानून को लेकर अमेरिका ने चीन पर लगाए नए प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने हांगकांग नीति को लेकर चीन के खिलाफ बैंकों को लक्षित करते हुए नए प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी है। बता दें कि चीन ने हाल ही में हांगकांग में एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को अनुमति दी है। चीन के इस कदम की अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने निंदा की है। ब्रिटेन ने हांगकांग के नागरिकों को ब्रिटिश नागरिकता देने का एलान भी कर दिया है और ऑस्ट्रेलिया भी इस बात पर विचार कर रहा है।
US Congress passes sanctions over Hong Kong rights, targeting banks: AFP news agency #China
— ANI (@ANI) July 2, 2020विज्ञापन
बता दें कि हांगकांग में चीन द्वारा लागू किए गए विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र समर्थकों पर लगाम लगाना और उनके खिलाफ कार्यवाई करना है। कानून के अनुच्छेद 38 के तहत यह उन अपराधों पर लागू होगा जो क्षेत्र के बाहर से हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में एक ऐसे व्यक्ति द्वारा किए गए हैं जो क्षेत्र का स्थायी निवासी नहीं है। यह नया कानून बीजिंग को हांगकांग में जांच, मुकदमा चलाने और दंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए और शक्तियां देता है।
इससे पहले चीन के इस कदम पर अमेरिका वे से चेताया था कि अगर उसने हांगकांग को 'निगलने' की कोशिश की तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि यह हांगकांग के लोगों के लिए दुखद दिन है। उन्होंने चीन को नए प्रतिरोधी उपायों को लेकर चेतावनी भी दी जिनमें क्षेत्र को रक्षा और दोहरे इस्तेमाल वाली प्रौद्योगिकी के निर्यात को खत्म किया जाना शामिल है।