{"_id":"601558c98ebc3e2c521f2c60","slug":"us-congress-members-are-constantly-getting-threats-more-security-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को लगातार मिल रही हैं धमकियां, बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को लगातार मिल रही हैं धमकियां, बढ़ाई गई सुरक्षा
Sat, 30 Jan 2021 06:32 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
us congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को लगातार धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कांग्रेस के कार्यवाहक सुरक्षा प्रमुख टिमोथी पी ब्लोडगेट ने कहा है कि कैपिटल पुलिस अधिकारियों को वाशिंगटन के हवाई अड्डों, शहर के ट्रेन डिपो पर तैनात किया जाएगा। ब्लोडगेट ने कहा कि उन्होंने एक पोर्टल तैयार किया है, जिस पर सांसद अपनी यात्रा योजनाओं के बारे में एजेंसी को बता सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी सांसदों से आग्रह किया कि वे अपनी यात्राओं के दौरान स्थानीय पुलिस तथा हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अधिकारियों के साथ साझा करें। बता दें कि हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल हिल में घुसकर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन