{"_id":"681dfaae47073f36650ee83a","slug":"us-china-tariff-row-trump-s-proposal-to-china-before-talks-said-tariff-can-be-reduced-to-80-percent-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"US China Tariff Row: वार्ता से पहले ट्रंप का चीन को प्रस्ताव, कहा- टैरिफ को घटाकर 80 फीसदी तक कर सकते हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US China Tariff Row: वार्ता से पहले ट्रंप का चीन को प्रस्ताव, कहा- टैरिफ को घटाकर 80 फीसदी तक कर सकते हैं
Fri, 09 May 2025 06:23 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 09 May 2025 06:23 PM IST
सार
ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर जेनेवा में अपने समकक्षों से मिलेंगे। यह व्यापार युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच सबसे बड़ी वार्ता होगी। इससे पहले ट्रंप ने चीन पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 80 फीसदी करने की बात कही है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग
- फोटो : एएनई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध छिड़ने के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया प्रस्ताव रखा है। उन्होंने चीन पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 80 फीसदी करने की बात कही है। ट्रंप ने यह प्रस्ताव तब रखा है जब अमेरिका और चीन के अधिकारी स्विट्जरलैंड के जेनेवा में एक उच्च स्तरीय वार्ता करने वाले हैं।
ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर जेनेवा में अपने समकक्षों से मिलेंगे। यह व्यापार युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच सबसे बड़ी वार्ता होगी।
ये भी पढ़ें: ट्रंप की टैरिफ नीति का असर, दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी को 2025 में 21% मुनाफे की गिरावट का अंदेशा
विज्ञापन
अमेरिका-चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर में अब तक क्या-क्या हुआ?
अमेरिका की ओर से 2 अप्रैल 2025 को अपने व्यापारिक साझेदारों पर जवाबी टैरिफ लगाने के एलान के बाद चीन के साथ उसका व्यापार युद्ध एक नए मुकाम पर पहुंच गया। दोनों देश एक-दूसरे पर हर दिन एक नए भारी भरकम टैरिफ का एलान कर रहे हैं। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामानों को टैरिफ से छूट भी दी थी। उस दौरान चीन ने अमेरिका से सभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर जवाबी टैरिफ को पूरी तरह से खत्म करने की अपील की थी। चीन ने अमेरिका से आयात पर 125 प्रतिशत टैरिफ का एलान कर रखा है। इसके बाद अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर 145% टैरिफ लगाया।
चीन का निर्यात बढ़ा
अमेरिका के टैरिफ का चीन पर असर नजर नहीं आ रहा है। चीन के निर्यात में अप्रैल में पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि चीन के अमेरिका को होने वाले निर्यात में 20 फीसदी की गिरावट आई है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में टैरिफ के चलते चीन के अमेरिका को निर्यात में और गिरावट आ सकती है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के टैरिफ से बेअसर ड्रैगन, अप्रैल में पिछले साल की तुलना में चीन का निर्यात 8 प्रतिशत बढ़ा
गौरतलब है कि अमेरिका का चीन के साथ व्यापार घाटा 20 अरब डॉलर से ज्यादा है। यह एक साल पहले करीब 27 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले चार महीनों में चीन का अमेरिका को निर्यात पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 2.5 प्रतिशत कम हुआ है। साथ ही चीन का अमेरिका से आयात भी 4.7 प्रतिशत कम हुआ है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन