फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   us china any country cannot ignore india says finance minister nirmala sitharaman

Nirmala Sitharaman: 'अमेरिका हो या चीन, कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता', यूएस में बोलीं वित्त मंत्री

Thu, 24 Oct 2024 08:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 24 Oct 2024 08:24 AM IST
सार

इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि 'पीएम मोदी का कहना है कि भारत की प्राथमिकता अपना प्रभुत्व जमाने की नहीं है। हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी हमारी है। दुनिया का आज हर छठा व्यक्ति भारतीय है।'

विज्ञापन
us china any country cannot ignore india says finance minister nirmala sitharaman
कार्यक्रम में मौजूद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका दौरे पर हैं। अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने दुनिया में भारत की अहमियत बताते हुए कहा कि दुनिया का कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता। निर्मला सीतारमण अमेरिका में विश्व बैंक की सालाना बैठक में भाग लेने अमेरिका में हैं। इससे इतर सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलेपमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी वित्त मंत्री ने शिरकत की। 
विज्ञापन


'कोई भी भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता'
इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि 'पीएम मोदी का कहना है कि भारत की प्राथमिकता अपना प्रभुत्व जमाने की नहीं है। हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी हमारी है। दुनिया का आज हर छठा व्यक्ति भारतीय है। ऐसे में अमेरिका दूर है या चीन पास, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि कोई भी देश भारत और भारत की अर्थव्यवस्था को नजरअंदाज नहीं कर सकता। खासकर उस स्थिति में जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।'
विज्ञापन


आईएमएफ से पहले से पड़ोसियों को आर्थिक मदद दे रहा भारत
केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान ये भी कहा कि भारत, आईएमएफ से पहले से अपने पड़ोसियों को उनके मुश्किल समय में आर्थिक मदद दे रहा है। सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलेपमेंट के कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि भारत ने कई अफ्रीकी देशों को लाइन ऑफ क्रेडिट योजना के तहत आर्थिक मदद दी है, जिससे वहां संस्थानों, सड़कों, पुलों और रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ है। आईएमएफ की धीमी प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए सीतारमण ने कहा कि 'आईएमएफ से बहुत पहले हम अपने पड़ोसियों की मदद करते आ रहे हैं। मैं ये बात पूरी जिम्मेदारी से कह रही हूं कि मेरा आईएमएफ की अहमियत को कमतर करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन हमने बिनी किसी शर्त के पड़ोसियों को पैसे दिए हैं। मैं उन पड़ोसियों का नाम नहीं लेना चाहती और ना ही कोई नंबर देना चाहती हूं क्योंकि हमारे पड़ोसी हमें बहुत प्यारे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




अजय बंगा से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
वित्त मंत्री ने विश्व बैंक की सालाना बैठक से इतर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों के बीच निजी पूंजी के ग्लोबल पब्लिक गुड्स, ऊर्जा सुरक्षा और बहुपक्षीय विकास बैंक सुधार में भाग लेने पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 सम्मेलन के दौरान स्वतंत्र समीक्षा समूह द्वारा बहुपक्षीय विकास बैंक में सुधार के लिए कुछ सिफारिशें की गईं थी, उन्हें लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed