फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US charges two with setting up Chinese secret police station two arrested

New York: US में चल रहा था चीन का सीक्रेट पुलिस स्टेशन, दो लोग गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2023 09:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 18 Apr 2023 09:55 AM IST
सार

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने बताया कि चीनी मूल के दो नागरिकों 61 साल के लियू जियानवांग और 59 साल के चेन जिनपिंग को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने 2022 की शुरुआत में मैनहट्टन के चाइनाटाउन में गुप्त पुलिस चौकी खोली थी। 

विज्ञापन
US charges two with setting up Chinese secret police station two arrested
चीन और अमेरिका - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क शहर में दो चीनी मूल के अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग सीक्रेट पुलिस स्टेशन चलाकर चीन को जानकारी पहुंचा रहे थे। 

विज्ञापन


अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने बताया कि चीनी मूल के दो नागरिकों 61 साल के लियू जियानवांग और 59 साल के चेन जिनपिंग को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने 2022 की शुरुआत में मैनहट्टन के चाइनाटाउन में गुप्त पुलिस चौकी खोली थी। 

विज्ञापन

चीनी सरकार के लिए काम करने का आरोप

न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटार्नी ब्रियोन पीस ने बताया कि ये लोग बीजिंग के इशारे पर न्यूयॉर्क और संयुक्त राज्य अमेरिका में चीनी प्रवासियों को टारगेट करने वाले अंतरराष्ट्रीय दमन में लगे हुए थे। गिरफ्तार किए दोनों व्यक्तियों पर अमेरिकी अधिकारियों को सूचित किए बिना चीन की सरकार के एजेंट के रूप में काम करने की साजिश रचने और साथ ही न्याय में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने नष्ट किए सबूत

अधिकारियों ने कहा कि इन लोगों को जब पता चला कि इनकी जांच की जा रही है तो इन्होने चीन के सार्वजनिक मंत्रालय से हुई बातचीत की जानकारी को हटा दिया। यह लोग अमेरिका में रह रहे चीन के लोगों को भड़काने का काम कर रहे थे, जो अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन है।

क्या है चीनी कानून

बता दें, चीनी कानून के मुताबिक, चीन के बाहर रहने वाला कोई भी चीनी नागरिक या चीन के अंदर या बाहर करने वाली कोई भी चीनी कंपनी, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को विदेशों की सारी जानकारियां देने के लिए बाध्य हैं। किसी भी चीनी नागरिक से किसी भी वक्त, चाहे वो देश में रहते हों या विदेश में उनसे जासूसी करवाई जा सकती है। 

अदालत में किया पेश

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन पुलिस स्टेशन का भयावह उपयोग किया जा रहा था। दोनों आरोपियों को सोमवार को ब्रुकलिन की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें अभी जेल भेज दिया गया है। स्पेन के मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स ने कहा कि चीन के पास यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका सहित दुनिया भर में ऐसे दर्जनों गुप्त पुलिस स्टेशन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed