फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Capitol Hill attack case lawsuit filed in Washington district court against Former President Donald Trump

अमेरिका: संसद हमले को लेकर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Aug 2021 12:29 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Aug 2021 12:29 AM IST
सार

  • डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चरमपंथी गुटों के साथ मिलकर काम करने के लगे आरोप

विज्ञापन
US Capitol Hill attack case lawsuit filed in Washington district court against Former President Donald Trump
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) पर 6 जनवरी को हुए हमले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शिकंजा कसने की तैयारी है। इस हमले को लेकर पुलिस के सात अफसरों ने ट्रंप और उनके सहयोगियों के विरुद्ध मुकदमा दायर किया है। इसमें ट्रंप समेत दक्षिणपंथी चरमपंथी गुटों के करीब 20 सदस्यों व राजनीतिक संगठनों पर सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया में दखल की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


वाशिंगटन डीसी की जिला अदालत में यह मुकदमा बृहस्पतिवार को दाखिल किया गया। इसमें प्राउड ब्वायज और ओथ कीपर्स मिलिशिया के सदस्यों के अलावा रोजर स्टोन जैसे ट्रंप के सहयोगियों को भी आरोपित किया गया है। संसद पर हमले को लेकर इस तरह के तीन अन्य मुकदमे पहले ही दर्ज हो चुके हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को दाखिल मुकदमे में पहली बार ट्रंप पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने चुनाव में हार के बाद अपने आधारहीन झूठ को फैलाने के लिए चरमपंथी संगठनों और राजनीतिक संगठनों के साथ मिलकर काम किया। ट्रंप पर चुनाव नतीजों को लेकर अपने समर्थकों को भड़काने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन


संसद को बना लिया गया था बंधक
छह जनवरी 2021 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने संसद परिसर पर हमला किया था। हमले के वक्त संसद में जो बाइडन की जीत पर मुहर लगाने की प्रक्रिया जारी थी। करीब चार घंटे चले उपद्रव के दौरान लोकतंत्र को बंधक बना लिया गया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ और गोलीबारी भी हुई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed