फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US calls on Serbian President to release Kosovo police officers arrested this week

Serbia-Kosovo Conflict: अमेरिका ने की शांति की अपील, सर्बिया से कोसोवो के पुलिस अधिकारियों को रिहा करने को कहा

Sun, 18 Jun 2023 04:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 04:35 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा, हम राष्ट्रपति वूचिच और सर्बियाई सरकार से 14 जून को हिरासत में लिए गए तीन कोसोवो पुलिसकर्मियों को तुरंत और बिना शर्त रिहा करने का आह्वान करते हैं।

विज्ञापन
US calls on Serbian President to release Kosovo police officers arrested this week
US Secretary Antony Blinken - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने शनिवार को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूचिच से 14 जून को हिरासत में लिए गए तीन कोसोवो पुलिसकर्मियों को तत्काल बिना शर्त रिहा करने की मांग की। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा, हम राष्ट्रपति वूचिच और सर्बियाई सरकार से 14 जून को हिरासत में लिए गए तीन कोसोवो पुलिसकर्मियों को तुरंत और बिना शर्त रिहा करने की मांग की। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्बियाई पुलिस ने तीन कोसोवो पुलिस अधिकारियों को सीमा के पास बुधवार को गिरफ्तार किया था, जबकि अधिकारियों ने कहा कि तीनों को कोसोवो क्षेत्र से अपहरण किया गया क्योंकि वे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। कोसोवो के प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती ने तीनों के अपहरण करने के लिए सर्बिया को दोषी ठहराया और बुधवार को उनकी रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि तीनों को सीमा के पास कोसोवो क्षेत्र के अंदर 300 मीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्ती ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, कोसोवो के क्षेत्र में सर्बियाई सेना का प्रवेश आक्रामकता है और इसका उद्देश्य वृद्धि और अस्थिरता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed