{"_id":"5c775697bdec2229c12b9c3c","slug":"us-calls-on-india-pakistan-to-cease-all-cross-border-military-activity-and-resume-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव बढ़ता देख अमेरिका की अपील, भारत-पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई जैसा कदम न उठाएं, तत्काल बातचीत करें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तनाव बढ़ता देख अमेरिका की अपील, भारत-पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई जैसा कदम न उठाएं, तत्काल बातचीत करें
Thu, 28 Feb 2019 09:03 AM IST
रचना शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: रचना शर्मा
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को सैन्य कार्रवाई जैसे कदम नहीं उठने और संयम बरतने की अपील की है। अमेरिका ने कहा है कि दोनों देश हालात को सामान्य बनाने के लिए तत्काल कदम उठाएं। साथ ही पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने यहां पनप रहे आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे।
बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, "अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को सीमा पार सैन्य गतिविधि को रोकने और स्थिरता की वापसी के लिए अपील की है। दोनों पक्षों से अपील करते हैं कि स्थिति को सामान्य बनाने के लिए सीधी बातचीत समेत अन्य कदम तत्काल उठाएं। सैन्य गतिविधि जारी रहने पर स्थिति और खराब होगी।
विज्ञापन
अमेरिकी राज्य विभाग ने यह भी कहा, "हाल ही में भारत के सीआरपीएफ हुए पर हमले, जैसे सीमा पार आतंकवाद क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। हम पाकिस्तान से फिर से अपील करते हैं कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करते हुए आतंकवादियों के सुरक्षित पनाहगाह बनना छोड़े और धन तक उनकी पहुंच को रोके।"
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिनों बाद 26 फरवरी मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर 325 आतंकवादी और आतंकियों के ट्रेनर का सफाया कर दिया। घटना के बौखलाए पाकिस्तानी वायुसेना 27 फरवरी बुधवार को भारतीय वायुसीमा में घुस आई और भारतीय वायुसेना ने उसे खदेड़ा और एक पाक विमान मार गिराया। बुधवार को पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दो भारतीय लड़ाकू जेट विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया।

US State dept to ANI:Cross-border terrorism,such as recent attack on India’s CRPF, poses grave threat to security of the area.We reiterate our call for Pakistan to abide by its United Nations Security Council commitments to deny terrorists safe haven & block their access to funds https://t.co/KBwf1k2z74
— ANI (@ANI) February 28, 2019