{"_id":"643e25f0fc3d5f34740f39e3","slug":"us-black-teen-shot-dead-for-ringing-wrong-doorbell-man-charged-news-and-updates-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अश्वेत किशोर ने बजा दी गलत घर की घंटी, 85 साल के बुजुर्ग ने गोलियों से छलनी कर दिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अश्वेत किशोर ने बजा दी गलत घर की घंटी, 85 साल के बुजुर्ग ने गोलियों से छलनी कर दिया
Tue, 18 Apr 2023 10:39 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:39 AM IST
सार
मिजूरी में अभियोजन पक्ष ने 85 साल के श्वेत व्यक्ति एंड्रयू लेस्टर पर फर्स्ट डिग्री असॉल्स (हिंसा) और हथियारों का इस्तेमाल कर आपराधिक घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अमेरिका में गोलीबारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मिजूरी में नस्लभेद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 85 साल के बुजुर्ग ने अश्वेत किशोर को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उसने भटकने के बाद उनके घर की घंटी बजा दी थी। बताया गया है कि गोली लगने के बाद 16 साल के राल्फ पॉल यार्ल की हालत नाजुक है।
क्या था पूरा मामला?
मिजूरी में अभियोजन पक्ष ने 85 साल के श्वेत व्यक्ति एंड्रयू लेस्टर पर फर्स्ट डिग्री असॉल्स (हिंसा) और हथियारों का इस्तेमाल कर आपराधिक घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि राल्फ पिछले हफ्ते जब अपने जुड़वां भाई को लेने के लिए अपने मित्र का घर ढूंढ रहा था, तब उसने गलती से बुजुर्ग के घर की घंटी बजा दी। इसके बाद बुजुर्ग बंदूक लेकर बाहर आया और उसने राल्फ को दो गोलियां मार दीं।
इस मामले पर विवाद तब शुरू हुआ, जब पुलिस ने 24 घंटे कस्टडी में रखने के बाद बिना कोई मामला दर्ज किए बुजुर्ग को रिहा कर दिया। सोशल मीडिया पर सवाल उठने के बाद सोमवार को क्ले काउंटी के अभियोजक जैखरी थॉम्पसन ने एलान किया कि बुजुर्ग पर मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी जमानत दो लाख डॉलर पर तय हुई है।