फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us became first country to Approve Vaccine For Pregnant Women To Prevent RSV In Infants

US: गर्भवती महिलाओं के लिए आरएसवी के पहले टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी, शिशुओं को संक्रमण से बचाएगी

Tue, 22 Aug 2023 05:37 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 22 Aug 2023 05:37 AM IST
सार

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं के लिए आरएसवी के पहले टीके एब्रिस्वो (Abrysvo) को मंजूरी दे दी है, जिसे नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए विकसित किया गया है।

विज्ञापन
us became first country to Approve Vaccine For Pregnant Women To Prevent RSV In Infants
गर्भवती महिला - फोटो : shutterstock

विस्तार

अमेरिका ने गर्भवती महिलाओं के लिए एक टीके को मंजूरी दी है, जो शिशुओं में रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी) के कारण होने वाली गंभीर बीमारी से बचाएगा। इस तरह के टीके को मंजूरी देने वाला अमेरिका दुनिया का पहला देश बन गया है।

विज्ञापन


7000 गर्भवती महिलाओं और शिशुओं पर टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीके का निर्माण फाइजर ने किया है। डॉक्टर्स के अनुसार, गर्भावस्था के अंत में माताओं को यह वैक्सीन दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 7000 से अधिक गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों पर वैक्सीन का परीक्षण किया गया है। एब्रीस्वो टीके के कारण, शिशुओं के अस्पताल में भर्ती या उनकी देखभाल की आवश्यकता कम हो गई। आरसीवी के कारण शिशु और बुजुर्ग हर साल अस्पताल में भर्ती होते थे। सर्दियों में लोग इससे अधिक प्रभावित होते हैं। पिछले साल सबसे अधिक बच्चे इससे प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन


बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने का मुख्य कारण आरएससीवी
सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवैल्यूएशन एंड रिसर्च के निदेशक पीटर मार्क्स ने बताया कि बच्चों में बीमारी का मुख्य कारण आरएसवी ही होता है, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। फाइजर का कहना है कि यदि सार्वभौमिक रूप से टीका लगाया जाए तो आरएसवी के कारण 16,000 शिशु अस्पताल में भर्ती होने से और 3,00,000 शिशुओं को डॉक्टरों के पास जाने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed