फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-backed Syrian Democratic Forces announce Syria is free from IS

आईएस से मुक्त हुआ सीरिया, अमेरिका समर्थित सीरियाई विद्रोही गुटों ने किया एलान

Wed, 27 Mar 2019 05:37 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, बागुज
वर्ल्ड डेस्क, बागुज Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
US-backed Syrian Democratic Forces announce Syria is free from IS
फाइल फोटो - फोटो : social media

सीरिया में अमेरिका समर्थित विद्रोही गुटों ने पूर्वी सीरिया के बागुज गांव में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले आखिरी इलाके को मुक्त कराने के साथ ही आईएस पर जीत की घोषणा कर दी है। कुर्द नेतृत्व वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के प्रवक्ता मुस्तफा बाली ने ट्वीट कर कहा, ‘बागुज आजाद हो गया और आईएस के खिलाफ सैन्य जीत हासिल कर ली गई है।’ ट्रंप ने भी कहा, ‘सीरिया अब आईएस से मुक्त हुआ।’

विज्ञापन


बागुज में आईएस के कब्जे वाले इलाके को आजाद कराने के साथ ही आतंकवादियों के स्वयंभू नेता का भी अंत हो गया है। अमेरिका और उसके सहयोगियों का आईएस के चंगुल वाले क्षेत्रों को आजाद कराने का अभियान पांच साल तक चला। इस अभियान में 1,00,000 से अधिक बमों का इस्तेमाल किया गया और अनगिनत आतंकवादी तथा आम नागरिक मारे गए। घोषणा से एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि आईएस के आतंकी अब सीरिया के किसी भी इलाके में मौजूद नहीं हैं। आईएस ने इस इलाके में अपने कब्जे के दौरान बड़े पैमाने पर नरसंहार किया और सोशल मीडिया पर वीडियो डाले।
विज्ञापन


साल 2014 में इराक के सिंजार क्षेत्र में आतंक मचाने के दौरान उसने यजीदी धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों महिलाओं और लड़कियों को बंधक बनाया और उन्हें यौन गुलाम बनने के लिए मजबूर भी किया। इनमें से कई आज तक लापता हैं। आईएस का अब सीरिया या इराक में किसी भी क्षेत्र पर कब्जा नहीं है, लेकिन वह अब भी इन दोनों देशों में आतंकवादी हमले कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म हुआ स्वघोषित खलीफा शासन

क्षेत्र में गठबंधन सेना और आईएस लड़ाकों के बीच जमीनी स्तर पर छिटपुट लड़ाई भले ही जारी है, लेकिन सीरिया के बागुज में आईएस के आखिरी गढ़ के खात्मेे से आईएस के स्वघोषित खलीफा शासन का भी अंत हो जाएगा। सीरिया और इराक के बड़े भूभाग पर आईएस का एक समय में खासा प्रभाव था। इस इलाके में कब्जा होने से उसे दुनिया भर में हमलों को अंजाम देने के लिये जगह मिल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed