{"_id":"612da0cb8ebc3e7f4a0939c5","slug":"us-army-trying-to-evacuate-every-citizen-300-still-trapped-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : अपने हर नागरिक को निकालने की कोशिश में जुटी सेना, 300 अब भी फंसे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : अपने हर नागरिक को निकालने की कोशिश में जुटी सेना, 300 अब भी फंसे
Tue, 31 Aug 2021 08:53 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 31 Aug 2021 08:53 AM IST
सार
- अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा, अफगानिस्तान में अब भी करीब 300 अमेरिकी फंसे हैं। हमारे पास उन्हें निकालने की क्षमता है।
विज्ञापन
us army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की समयसीमा मंगलवार को खत्म होने के साथ ही अमेरिका और अन्य देशों ने अपने हर नागरिक और सहयोगी को सुरक्षित वापस ले जाने की जद्दोजहद तेज कर दी है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को कहा, अमेरिका में अफगानिस्तान में अब भी फंसे लोगों को निकालने की क्षमता है और वे निकासी अभियान के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से तय समय सीमा से पहले यह काम कर लेंगे। अमेरिका ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द काबुल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सुलिवन बोले, 300 अब भी फंसे, हमारे पास निकालने की क्षमता
सुलिवन ने बताया, करीब 300 अमेरिकी वहां बाकी हैं। हमने इससे अधिक लोगों को कल निकाला था, इसलिए लगता है कि उनके पास वहां से निकलने का मौका है। काबुल हमले से पहले ही अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वापसी के आखिरी के कुछ दिनों को खतरनाक बताया था।
विज्ञापन
दूतावास रखने की योजना नहीं
सुलिवन ने बताया, अमेरिकी बलों की पूरी तरह वापसी के बाद अमेरिका की वहां दूतावास कायम रखने की कोई योजना नहीं है। अमेरिका मंगलवार के बाद भी हर एक अमेरिकी नागरिक के साथ-साथ उन अफगान लोगों की भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगा, जिन्होंने हमारी मदद की।