फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Army trying to evacuate every citizen, 300 still trapped in Afghanistan

अमेरिका : अपने हर नागरिक को निकालने की कोशिश में जुटी सेना, 300 अब भी फंसे

Tue, 31 Aug 2021 08:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 08:53 AM IST
सार

  • अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा, अफगानिस्तान में अब भी करीब 300 अमेरिकी फंसे हैं। हमारे पास उन्हें निकालने की क्षमता है।

विज्ञापन
US Army trying to evacuate every citizen, 300 still trapped in Afghanistan
us army

विस्तार

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की समयसीमा मंगलवार को खत्म होने के साथ ही अमेरिका और अन्य देशों ने अपने हर नागरिक और सहयोगी को सुरक्षित वापस ले जाने की जद्दोजहद तेज कर दी है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को कहा, अमेरिका में अफगानिस्तान में अब भी फंसे लोगों को निकालने की क्षमता है और वे निकासी अभियान के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से तय समय सीमा से पहले यह काम कर लेंगे। अमेरिका ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द काबुल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


सुलिवन बोले, 300 अब भी फंसे, हमारे पास निकालने की क्षमता
सुलिवन ने बताया, करीब 300 अमेरिकी वहां बाकी हैं। हमने इससे अधिक लोगों को कल निकाला था, इसलिए लगता है कि उनके पास वहां से निकलने का मौका है। काबुल हमले से पहले ही अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वापसी के आखिरी के कुछ दिनों को खतरनाक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास रखने की योजना नहीं 
सुलिवन ने बताया, अमेरिकी बलों की पूरी तरह वापसी के बाद अमेरिका की वहां दूतावास कायम रखने की कोई योजना नहीं है। अमेरिका मंगलवार के बाद भी हर एक अमेरिकी नागरिक के साथ-साथ उन अफगान लोगों की भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगा, जिन्होंने हमारी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed