{"_id":"5e17ac8a8ebc3e87e618c6f0","slug":"us-and-china-will-sign-trade-agreements-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते होंगे अमेरिका और चीन में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अगले हफ्ते होंगे अमेरिका और चीन में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
Fri, 10 Jan 2020 04:13 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 10 Jan 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
President Donald Trump and President Xi Jinping
- फोटो : SCMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को चीन के उप-प्रधानमंत्री लियू ही के संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ‘पहले चरण’ का व्यापार समझौता करने के लिए अगले हफ्ते वाशिंगटन जाने की घोषणा की। व्यापार वार्ता में चीन के शीर्ष वार्ताकार लियू दो सबसे बड़े अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट ने वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग के हवाले से कहा कि लियू 13 जनवरी से 15 जनवरी तक वाशिंगटन में एक चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
पिछले वर्ष 31 दिसंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच नए आंशिक व्यापार समझौते पर 15 जनवरी को हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की थी। इस व्यापार समझौते से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध के समाप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन