फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US, allies will respond decisively if Russia invades Ukraine: Joe Biden told ukraine President Zelenskyy

राष्ट्रपति जो बाइडन का यूक्रेन को भरोसा: कहा- अगर रूस आप पर हमला करता है तो अमेरिका करारा जवाब देगा

Mon, 03 Jan 2022 07:32 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Jan 2022 07:32 AM IST
सार

जिनेवा में रूसी-अमेरिकी राजनयिकों की बैठक के बाद 12 जनवरी को रूस और नाटो परिषद के बैठक होगी और 13 को विएना में सुरक्षा व सहयोग संगठन में बातचीत होनी है। लेकिन जिनेवाल में दोनों पक्षों के अधिकारियों की बैठक में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है जबकि यूक्रेन को लेकर दोनों देशों में खाई काफी गहरा चुकी है और संकट से बाहर निकलने की संभावना में जटिलताएं हैं।

विज्ञापन
US, allies will respond decisively if Russia invades Ukraine: Joe Biden told ukraine President Zelenskyy
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को अपने यूक्रेनी समकक्ष वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को आश्वस्त किया कि अगर रूस यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए आगे बढ़ता है तो अमेरिका निर्णायक और करारा जवाब देगा।  व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि यूक्रेन की सीमाओं पर रूसी सैन्य बिल्डअप के साथ बाइडन ने एक फोन कॉल के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की को स्पष्ट किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी निर्णायक रूप से जवाब देंगे यदि रूस यूक्रेन पर और आक्रमण करता है। राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन के राजनयिक प्रयासों के लिए समर्थन व्यक्त किया, जो कि अगले सप्ताह द्विपक्षीय रणनीतिक स्थिरता वार्ता के साथ शुरू होगा। जेलेंस्की के साथ अपने कॉल में बाइडन ने यूक्रेन को उसके भविष्य के बारे में चर्चा करते हुए 'आपके बिना आपके बारे में कुछ भी नहीं' के सिद्धांत के लिए वाशिंगटन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। 

विज्ञापन


यूक्रेन सीमा पर रूसी सैन्य निर्माण और चल रहे तनाव के बीच 10 जनवरी को जिनेवा में रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के व्यक्तिगत रूप से मिलने के कुछ दिन पहले यह  बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जेलेंस्की ने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ भी इस मुद्दे पर बात की थी।
विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जो बाइडन का शुक्रिया अदा किया
जेलेंस्की ने बाद में ट्वीट कर संयुक्त राज्य अमेरिका के अटूट समर्थन की सराहना की और कहा कि यह कॉल दोनों देशों के संबंधों की विशेष प्रकृति को साबित करता है। बता दें कि उच्च पदस्थ अमेरिकी और रूसी अधिकारी संकट पर चर्चा के लिए 9 और 10 जनवरी को जिनेवा में बैठने वाले हैं। यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में बाइडन ने पुतिन से बात की थी, दोनों नेताओं ने तीन सप्ताह में फोन पर दूसरी बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन और बाइडन के बीच बीते शुक्रवार को हुई थी बात
बीते शुक्रवार को जहां बाइडन ने पुतिन से कहा कि आगामी बातचीत तभी कारगर हो सकती है जब रूसी नेता तनाव घटाने के लिए कदम आगे बढ़ाएं जबकि रूसी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि यदि रूस पर हमला किया गया तो नतीजे गंभीर होंगे। अब 9 व 10 जनवरी को यूक्रेन सीमा पर रूस के एक लाख सैनिकों की तैनाती पर चर्चा की जाएगी लेकिन आपसी मतभेद के चलते इसमें कोई हल निकल पाए, यह मुश्किल दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed