{"_id":"61590a648ebc3e09db1470f1","slug":"us-agency-usaid-says-india-is-going-to-play-an-important-role-in-freeing-the-earth-from-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी ने कहा- धरती को कोरोना से मुक्त करने में भारत निभाने जा रहा है अहम भूमिका ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपलब्धि : अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी ने कहा- धरती को कोरोना से मुक्त करने में भारत निभाने जा रहा है अहम भूमिका
Sun, 03 Oct 2021 07:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:11 AM IST
सार
बाइडन प्रशासन के तहत आने वाली यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएस-एआईडी) के मुताबिक, भारत ने महामारी से लड़ाई के लिए टीके की उत्पादन क्षमता बढ़ाई है और अक्तूबर से वैक्सीन मैत्री और कोवाक्स के तहत टीके का दूसरे देशों को निर्यात भी शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
यूएसएआईडी के प्रशासनिक अधिकारी सामंथा पॉवर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक प्रमुख अमेरिका सहायता एजेंसी ने कहा है कि धरती को कोरोना महामारी से मुक्त करने में भारत अहम भूमिका निभाने जा रहा है। बाइडन प्रशासन के तहत आने वाली यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएस-एआईडी) के मुताबिक, भारत ने महामारी से लड़ाई के लिए टीके की उत्पादन क्षमता बढ़ाई है और अक्तूबर से वैक्सीन मैत्री और कोवाक्स के तहत टीके का निर्यात भी शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में ये स्पष्ट है कि महामारी से जूझ रहे पृथ्वी ग्रह को बचाने के लिए भारत की खोज और उसका निवेश अब पूरी दुनिया के काम आने वाला है। यूएस-एआईडी ने कहा, अभी हम कठिन समय से गुजर रहे हैं। टीकों का संकट है लेकिन भारत से उम्मीद है कि उसके फैसले से व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन
70 फीसदी आबादी को टीके का लक्ष्य
यूएसएआईडी के प्रशासनिक अधिकारी सामंथा पॉवर ने भारत में नियुक्त रहे पूर्व अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा से ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि कोविड समिट की बैठकों में दुनिया के सभी देशों की 70 फीसदी आबादी को टीका लगाने पर मंथन हुआ है। अगले वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले ये लक्ष्य हासिल करना है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि भारत मार्गदशर्क बन सकता है।
विज्ञापन
दूसरे देशों ने भी रफ्तार पकड़ी है
पॉवर ने कहा कि सिर्फ कोरोना वैक्सीन नहीं भारत में दूसरी और बीमारियों के टीकों का उत्पादन बढ़ा है। दूसरे देशों जैसे रवांडा, सेनेगल ने भी रफ्तार पकड़ी है और अपने यहां टीकों का उत्पादन कर रहे हैं। पॉवर ने कहा कि भारत की वो हर संभव मदद को तैयार है। दक्षिण अफ्रीकी देश भी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे सभी विकासशील देशों की मदद करना भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।