{"_id":"65f3ee92d18b5b24f107cc5b","slug":"us-agency-probes-risks-of-foreign-satellite-use-by-handheld-devices-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: क्या चीन और रूस से सैटेलाइट के जरिए अमेरिका में फोन को मिल रहे सिग्नल! FCC ने बिठाई जांच","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: क्या चीन और रूस से सैटेलाइट के जरिए अमेरिका में फोन को मिल रहे सिग्नल! FCC ने बिठाई जांच
Fri, 15 Mar 2024 12:15 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:15 PM IST
सार
एफएसएसी ने चिंता जाहिर की है कि मोबाइल फोन जैसे उपकरण विदेशी विरोधियों द्वारा नियंत्रित सैटेलाइट से जीएनएसएस सिग्नल प्राप्त कर रहे हैं, जो आयोग के नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं।
विज्ञापन
FCC ने बिठाई जांच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेडरल कम्यूनिकेशन कमिशन (एफसीसी) ने गुरुवार को कहा कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि क्या अमेरिका में मोबाइल जैसे उपकरण, विदेशी विरोधियों रूस और चीन द्वारा नियंत्रित सैटेलाइट से सिग्नल प्राप्त कर रहे और इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एफएसएसी ने चिंता जाहिर की है कि मोबाइल फोन जैसे उपकरण विदेशी विरोधियों द्वारा नियंत्रित सैटेलाइट से ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) सिग्नल प्राप्त कर रहे हैं, जो आयोग के नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह अभ्यास सुरक्षा खतरा पैदा करता है या नहीं।
विज्ञापन
जांच चल रही है
एफसीसी ने गुरुवार को जांच का खुलासा किया और कहा कि जांच चल रही है। वहीं, एजेंसी के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि एजेंसी कई महीने पहले शुरू हुई जांच में एप्पल इंक, अल्फाबेट इंक के गूगल, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और नोकिया ओयज सहित डिवाइस निर्माताओं की जांच कर रही है। एप्पल, गूगल, मोटोरोला, नोकिया, सैमसंग और अन्य से जवाब मांग जा रहा है। फिलहाल इन कंपनियों ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
एफसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'फिलहाल कोई सबूत नहीं है कि सुरक्षा में उल्लंघन हुआ है या नहीं।'
चीन ने की थी अमेरिका से बात
हाउस सेलेक्ट चाइना कमेटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि माइक गैलाघेर ने इस सप्ताह की शुरुआत में एफसीसी अध्यक्ष जेसिका रोसेनवोर्सेल से बात की और उन रिपोर्टों के बारे में चिंता जताई थी, जिसमें कहा जा रहा है कि अमेरिकी सेल फोन चीनी और रूसी उपग्रहों से सिग्नल प्राप्त कर रहे थे और इस्तेमाल किए जा रहे थे।