फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US AG appoints special counsel to probe classified documents found from Biden residence and private office

US Secret Documents: जो बाइडन के आवास से और गोपनीय दस्तावेज मिले, जांच के लिए विशेष वकील नियुक्त

Sun, 15 Jan 2023 05:45 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Jan 2023 05:45 AM IST
सार

वाशिंगटन डीसी में बाइडन के निजी कार्यालय से बरामद ये दस्तावेज उस समय के हैं जब वह 2009 से 2016 तक उपराष्ट्रपति थे।

विज्ञापन
US AG appoints special counsel to probe classified documents found from Biden residence and private office
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : Twitter@POTUS/Video Grab

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर से गोपनीय दस्तावेज मिलने का सिलसिला जारी है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि डेलावेयर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पारिवारिक घर में अतिरिक्त गोपनीय दस्तावेज मिले हैं। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर आवासों से और गोपनीय दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही डेलावेयर में बाइडेन के आवास और वाशिंगटन डीसी में उनके निजी कार्यालय में मिले गोपनीय दस्तावेजों की कुल संख्या लगभग दो दर्जन हो गई है। न्याय विभाग ने मामले की जांच के लिए एक विशेष वकील नियुक्त किया है।
विज्ञापन


आमतौर पर अपने डेलावेयर निवास पर अपना सप्ताहांत बिताने वाले बाइडन शुक्रवार शाम यहां पहुंचे। व्हाइट हाउस के विशेष वकील रिचर्ड सॉबर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि बुधवार रात बाइडन के गैराज से सटे एक कमरे में एक गोपनीय दस्तावेज मिला। सॉबर ने कहा कि जिन वकीलों ने उस दस्तावेज की खोज की, उनके पास सुरक्षा मंजूरी नहीं थी और परिणामस्वरूप उनकी खोज रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष वकील की नियुक्ति 
वहीं, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने गुरुवार को राष्ट्रपति जो बाइडन के निजी कार्यालय और आवास पर गुप्त दस्तावेजों के मिलने की जांच के लिए एक विशेष वकील की नियुक्ति की घोषणा की थी। गारलैंड ने घोषणा की कि जांच पूर्व कैरियर न्याय विभाग अभियोजक और मैरीलैंड जिले के पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी रॉबर्ट हूर द्वारा की जाएगी।


वाशिंगटन डीसी में बाइडन के निजी कार्यालय से बरामद ये दस्तावेज उस समय के हैं जब वह 2009 से 2016 तक उपराष्ट्रपति थे। उन्होंने कहा कि हूर उन मामलों की जांच करेंगे जो अमेरिकी अटॉर्नी जॉन आर लॉश जूनियर द्वारा प्रारंभिक जांच के विषय थे, जो पेन बाइडन सेंटर फॉर डिप्लोमेसी एंड ग्लोबल एंगेजमेंट और विलमिंगटन, डेलावेयर, राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडन जूनियर के निजी निवास में पाए गए गुप्त दस्तावेजों या अन्य रिकॉर्डों को संभावित अनधिकृत रूप से हटाने और बनाए रखने से संबंधित थे। 

गारलैंड ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि लॉश की प्रारंभिक जांच के आधार पर मैंने निष्कर्ष निकाला कि विशेष वकील नियमों के तहत एक विशेष वकील नियुक्त करना सार्वजनिक हित में है। जब से लॉश ने जांच जारी रखी तब से विभाग ने विशेष वकील के रूप में नियुक्ति के लिए हूर की पहचान की।

गारलैंड ने कहा कि यह नियुक्ति जनता के लिए विशेष रूप से संवेदनशील मामलों में स्वतंत्रता और जवाबदेही दोनों के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है और निर्विवाद रूप से केवल तथ्यों और कानून द्वारा निर्देशित निर्णय लेती है। जांच के लिए अपनी नियुक्ति के बाद हूर ने कहा कि वह संतोषजनक, निष्पक्ष और अपक्षपाती निर्णय के साथ सौंपी गई जांच का संचालन करेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं बिना किसी डर या पक्षपात के तथ्यों का तेजी से और पूरी तरह से पालन करने का इरादा रखता हूं और इस सेवा को करने के लिए मुझ पर किए गए भरोसे का सम्मान करूंगा।

इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति के विशेष वकील रिचर्ड सॉबर (Richard Sauber) ने कहा कि व्हाइट हाउस जांच में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा है, वह गोपनीय सूचनाओं और सामग्रियों को गंभीरता से लेते हैं और जैसा कि हमने कहा है, हमने उस क्षण से सहयोग किया है जब हमने अभिलेखागार को सूचित किया था कि बहुत कम दस्तावेज पाए गए है और हम सहयोग करना जारी रखेंगे।

इससे पहले बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि वह गोपनीय दस्तावेजों और गोपनीय सामग्री को गंभीरता से लेते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने यह भी कहा कि हम न्याय विभाग की समीक्षा के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस प्रक्रिया के हिस्से के रूप में मेरे वकीलों ने अन्य स्थानों की समीक्षा की जहां मेरे समय में उपराष्ट्रपति के रूप में दस्तावेजों को संग्रहीत किया जा सकता था, और उन्होंने कल रात समीक्षा पूरी की। बाइडन ने कहा कि उन्होंने मेरे घर और मेरे निजी पुस्तकालय में भंडारण क्षेत्रों और फाइल कैबिनेट में वर्गीकृत चिह्नों के साथ कुछ दस्तावेजों की खोज की। 

बाइडन के आवास और निजी कार्यालय से कुछ और गोपनीय दस्तावेज मिले : व्हाइट हाउस
‘व्हाइट हाउस’ ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास और उनके निजी कार्यालय से कुछ और गोपनीय दस्तावेज मिले हैं। वाशिंगटन में बाइडन के निजी कार्यालय से बरामद ये दस्तावेज 2009 से 2016 के बीच के हैं, जब वह उपराष्ट्रपति थे।

राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के विशेष वकील रिचर्ड सॉबर ने एक बयान में कहा कि नवंबर 2022 में पेन बाइडन सेंटर में सरकारी दस्तावेज मिलने के बाद और न्याय विभाग के साथ निकटता से समन्वय करते हुए, राष्ट्रपति के वकीलों ने बाइडन के विलमिंगटन और रेहोबोथ बीच, डेलावेयर, आवासों की तलाशी ली। ये उन स्थानों में शामिल हो सकते हैं जहां पर 2017 में सत्ता हस्तांतरण के समय उपराष्ट्रपति कार्यालय से फाइल भेजी गई होंगी। सॉबर ने कहा कि वकीलों ने बीती रात तलाशी पूरी कर ली। 

इस हफ्ते की शुरुआत में, राष्ट्रपति बाइडन ने मेक्सिको में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि कुछ वर्गीकृत दस्तावेज एक निजी कार्यालय में पाए गए थे। बाइडन ने कहा था कि वह इस बात से अनजान हैं कि उन कागजात में क्या है और अधिकारियों के साथ ‘‘सहयोग’’ कर रहे हैं।



‘व्हाइट हाउस’ ने पूर्व में कहा था कि न्याय विभाग यहां बाइडन के थिंक-टैंक कार्यालय में मिले पिछले ओबामा-बाइडन प्रशासन से ‘‘वर्गीकृत चिह्नों के साथ कुछ दस्तावेजों की समीक्षा कर रहा है। बाइडन ने कहा था कि मुझे इस बारे में बताया गया और यह जानकर आश्चर्य हुआ कि वहां कोई सरकारी रिकॉर्ड था जो उस कार्यालय में ले जाया गया था। हालांकि मुझे नहीं पता कि दस्तावेजों में क्या है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed