{"_id":"67d3ba6737babb09330f9700","slug":"us-a-plane-caught-fire-at-denver-airport-in-the-us-10-people-injured-in-a-fire-at-a-residential-facility-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका के डेनवर हवाई अड्डे पर विमान में आग लगी; आवासीय सुविधा केंद्र में आग लगने से 10 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका के डेनवर हवाई अड्डे पर विमान में आग लगी; आवासीय सुविधा केंद्र में आग लगने से 10 लोग घायल
Fri, 14 Mar 2025 10:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, डेनवर
पीटीआई, डेनवर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 14 Mar 2025 10:41 AM IST
सार
हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि दोपहर के वक्त जब आग लगी तब विमान गेट ‘सी38’ पर था। एक तस्वीर में विमान के चारों ओर धुआं निकलता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विमान हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई, जिसके बाद यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया गया। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि दोपहर के वक्त जब आग लगी तब विमान गेट ‘सी38’ पर था। एक तस्वीर में विमान के चारों ओर धुआं निकलता दिखाई दे रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और शाम तक अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इस बीच डेनवर में दिव्यांग और जरूरतमंदों के लिए एक आवासीय सुविधा केंद्र में धमाके और ट्रांसफार्मर में आग लगने से 10 लोग घायल हो गए और कई लोगों को वहां से निकालना पड़ा। डेनवर अग्निशमन विभाग के एक बयान के अनुसार, यह घटना बुधवार को ‘ईस्टर्न स्टार मेसोनिक रिटायरमेंट कैंपस’ में हुई और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विभाग के प्रवक्ता कैप्टन लुइस सेडिलो ने बताया कि घटना के बाद 87 अन्य लोगों को आवासीय केंद्र से बाहर ले जाया गया और उसे बंद कर दिया गया है। कोलोराडो के ‘अमेरिकन रेड क्रॉस’ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि घटना के बाद उनकी आपदा टीम ने भी मदद की और केंद्र से निकाले गए लोगों के लिए सुरक्षित अस्थायी आवास तलाशने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन