{"_id":"61c13d31eb9db402895cb5fe","slug":"unvaccinated-people-more-at-risk-of-severe-infection-hospitalization-due-to-omicron-says-dr-coetzee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खतरा: कोरोना टीका नहीं लेने वाले लोगों के लिए ओमिक्रॉन घातक, विशेषज्ञ ने किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बड़ा खतरा: कोरोना टीका नहीं लेने वाले लोगों के लिए ओमिक्रॉन घातक, विशेषज्ञ ने किया दावा
Tue, 21 Dec 2021 08:04 AM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:04 AM IST
सार
टीका नहीं लगवा चुके लोगों में टीका लगवा चुके लोगों की तुलना में ओमिक्रॉन फैलने की आशंका ज्यादा हो जाती है। डॉक्टर एंजेलीक कोएट्जी ने अगाह किया कि भले ही नया स्ट्रेन टीकाकरण करा चुके लोगों को गंभीर रूप से बीमार न करे, लेकिन यह वैक्सीन नहीं लेने वालों को बुरी तरह संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन
डॉक्टर एंजेलीक कोएट्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना टीका नहीं लगवाने वाले लोगों के लिए ओमिक्रॉन संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है और मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पहली बार पहचान करने वाली दक्षिण अफ्रीका की डॉक्टर एंजेलीक कोएट्जी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने सोमवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 10 में से 9 ओमिक्रॉन मरीजों ने टीका नहीं लगवाया था। इनके संपर्क में टीका लगवाए लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि टीकाकरण गंभीर संक्रमण से मजबूत सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
डॉ एंजेलीक कोएट्जी के अलावा कई विशेषज्ञ भी यह कह चुके हैं कि टीका लगवाने के बाद स्वयं संक्रमित होने और इसके कारण दूसरे लोगों के संक्रमित करने की आशंका कम हो जाती है। डॉक्टर कोएट्जी ने चेतावनी दी है कि भले ही नया स्ट्रेन टीकाकरण करा चुके लोगों को गंभीर रूप से बीमार न करे, लेकिन यह वैक्सीन नहीं लेने वालों को बुरी तरह संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन
टीकाकरण नहीं करवाने वाले मरीज आईसीयू में भर्ती- एंजेलीक कोएट्जी
उन्होंने आगे बताया ‘मुझे नहीं पता कि आपके डॉक्टर ओमिक्रॉन की गंभीरता के बारे में क्या कह रहे हैं, लेकिन मैंने अभी तक ओमिक्रॉन का गंभीर मामला नहीं देखा है। इस संक्रमण के लक्षण हल्के हैं, लेकिन यह तेजी से फैलने वाला संक्रमण है। खासकर वैक्सीन नहीं लेने वाले लोग गंभीर रूप से संक्रमित हो सकते हैं और उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। हमने पाया है कि 10 मरीजों में से 9 मरीज वो हैं जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लिया है। टीका नहीं लेने वाले मरीज आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
डॉक्टर कोएट्जी ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैलने वाला है संक्रमण है। भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 161 मामले मिल चुके हैं. हालांकि, इनमें से ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण ही नजर आ रहे हैं। भारत में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन कई राज्यों को अभी तक अपनी चपेट में ले चुका है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र इससे प्रभावित है।