फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNSC condemned Terrorist attacks in Afghanistan, said necessary to bring to justice

अफगानिस्तान में आतंकी हमले: यूएनएससी ने की निंदा, कहा- आतंक का समर्थन करने वालों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी

Sun, 01 May 2022 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 01 May 2022 09:44 AM IST
सार

29 अप्रैल को काबुल की एक मस्जिद में बम धमाका किया गया, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए। इससे पहले भी यहां कई ऐसे हमले किए गए, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
UNSC condemned Terrorist attacks in Afghanistan, said  necessary to bring to justice
अफगानिस्तान में आतंकी हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तालिबान राज के बाद से अफगानिस्तान आतंक का दंश झेल रहा है। आतंकी हमले यहां आम बात हो गई है। इस बीच पाकिस्तान से तकरार के चलते भी इस देश में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। 29 अप्रैल को काबुल की एक मस्जिद में बम धमाका किया गया, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान में इस तरह का हमला पहला नहीं है। इससे पहले भी यहां कई ऐसे हमले किए गए, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है। 

यूएनएससी ने की निंदा
अफगानिस्तान में बढ़ते आतंकी हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बयान जारी किया है। सुरक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए बयान में इन हमलों की निंदा की गई है। इसके साथ ही आतंक का समर्थन, उनको आर्थिक मदद मुहैया कराने वालों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मस्जिद हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए यूएनएससी ने कहा, आतंक का समर्थन करने वालों को न्याय के कटघरे में लाना होगा। इस दौरान सुरक्षा परिषद ने सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की अपील की। यूएनएनसी ने कहा आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व शांति के लिए खतरा है। 
विज्ञापन


28 अप्रैल को भी हुए थे धमाके
अफगानिस्तान में 28 अप्रैल की शाम भी दो धमाके हुए थे। दो विस्फोटों में कम से कम नौ लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। धमाका बल्ख प्रांत के मजार-ए-शरीफ इलाके में हुआ था। इन धमाकों में सार्वजनिक परिवहन को निशाना बनाया गया। इससे पहले भी 21 अप्रैल को अफगानिस्तान में आतंकी हमले हुए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed