{"_id":"60ef540aeeabe2615f132950","slug":"united-nations-india-says-the-policy-of-elimination-of-armed-groups-in-colombia-is-the-right-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र : भारत ने कहा- कोलंबिया में सशस्त्र गुटों के खात्मे की नीति सही कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र : भारत ने कहा- कोलंबिया में सशस्त्र गुटों के खात्मे की नीति सही कदम
Thu, 15 Jul 2021 02:45 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:45 AM IST
सार
- भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, आज राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के जरिए कोलंबिया में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और क्षतिपूर्ति करने के लिए परिवर्तनकारी न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।
विज्ञापन
TS Tirumurti
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि गैरकानूनी सशस्त्र गुटों को खत्म करने के लिए कोलंबिया की राष्ट्रीय नीति शासकीय प्रतिष्ठानों को स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक कदम है। भारत ने उम्मीद जताई कि इसके कार्यान्वयन के लिए एक रूपरेखा बहुत जल्द ही तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र सत्यापन अभियान पर सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि कोलंबिया में संघर्ष को खत्म करने और एक स्थिर एवं शांत देश बनाने के लिए अंतिम समझौते के कार्यान्वयन में अच्छी खासी प्रगति देखी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आज राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के जरिए कोलंबिया में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और क्षतिपूर्ति करने के लिए परिवर्तनकारी न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने पिछले चार वर्षों में उपलब्धियां हासिल करने के लिए कोलंबिया के लोगों और सरकार के प्रयासों की तारीफ की।
विज्ञापन