Hamas Israel War: ‘बिना किसी शर्त के बंधकों को तुरंत करें रिहा’, हमास से संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अपील
गुतारेस ने कहा कि इन दोनों ही हालातों में किसी सौदेबाजी की जरूरत नहीं है। दोनों को तुरंत यह लागू कर देना चाहिए क्योंकि यह सही काम है। गाजा में पानी, बिजली और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास और इस्राइल के संघर्ष में अभी तक कई हजारों लोगों की जान जा चुकी है। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इस्राइल दावा कर रहा है कि हमास ने कई लोगों को बंधक बना लिया है। ऐसे में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने हमास से बिना किसी शर्त के बंधकों को तत्काल रिहा करने को कहा है।
यह की अपील
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गुतारेस ने मानवीय अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं दो मानवीय अपील करना चाहता हूं एक हमास से और दूसरा इस्राइल से। हमास को बिना किसी शर्त के बंधकों को तुरंत रिहा कर देना चाहिए। वहीं, गाजा में नागरिकों को मानवीय सहायता देने के लिए इस्राइल को बेरोकटोक पहुंच प्रदान की जानी चाहिए।
मूलभूत सुविधाओं की भी हो रही कमी
गुतारेस ने कहा कि इन दोनों ही हालातों में किसी सौदेबाजी की जरूरत नहीं है। दोनों को तुरंत यह लागू कर देना चाहिए क्योंकि यह सही काम है। गाजा में पानी, बिजली और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी हो रही है।
अभी तक 3900 से अधिक की मौत
जानकारी के अनुसार, इस्राइल में अभी तक 1400 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, 3600 से अधिक घायल हैं। वहीं, गाजा पट्टी में करीब 2500 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले, रक्षा मंत्री गैलेंट ने कहा था कि एक अनुमान के अनुसार, गाजा पट्टी में हमास ने 150-200 इस्राइलियों को बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा था कि वह बंधक बनाए गए लोगों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।