फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Airlines suddenly halted several flights due to technical glitch, thousands of passengers stranded

United Airlines: तकनीकी गड़बड़ी के चलते यूनाइटेड एयरलाइन्स ने अचानक से रोकीं कई उड़ानें, हजारों यात्री फंसे

Thu, 07 Aug 2025 08:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 08:02 AM IST
सार

अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइन्स ने तकनीकी खराबी के चलते बुधवार को कई मुख्य उड़ानों को उनके प्रस्थान स्थल पर ही रोक दिया, जिससे हजारों यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कंपनी ने कहा कि शाम तक और उड़ानों में देरी हो सकती है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए एयरलाइन ने जल्द समस्या हल कर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का भरोसा भी दिया। 

विज्ञापन
United Airlines suddenly halted several flights due to technical glitch, thousands of passengers stranded
विमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका की प्रमुख एयरलाइन यूनाइटेड एयरलाइन्स की कई उड़ानों को बुधवार को अचानक रोक दिया गया, जिससे हजारों यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा। कंपनी ने बताया कि यह कदम एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण उठाया गया है। इस मामले में यूनाइटेड एयरलाइन्स ने बयान जारी कर बताया कि तकनीकी समस्या की वजह से हमने अपनी मुख्य उड़ानों को उनके डिपार्चर एयरपोर्ट पर रोक दिया है। हमें उम्मीद है कि शाम को और भी उड़ानों में देरी हो सकती है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन


एफएए ने भी जारी किए आदेश
अमेरिका की उड़ानों को नियंत्रित करने वाली संस्था संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) ने भी यूनाइटेड की उड़ानों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। यह रोक डेनवर, न्यूआर्क, ह्यूस्टन और शिकागो जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर लागू की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका 32.5 करोड़ डॉलर की रूसी सुपरयाट अमाडिया की कर रहा नीलामी, यूक्रेन पर आक्रमण के बाद की थी जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब अमेरिका की एविएशन सेवाओं में दिक्कत आई हो। पिछले महीने अलास्का एयरलाइंस की तकनीकी गड़बड़ी के कारण उसकी फ्लाइट्स घंटों रुकी रहीं। इस साल कई बार नेवार्क एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल हो चुका है। जनवरी में वॉशिंगटन के पास एक यात्री विमान और मिलिट्री हेलिकॉप्टर की टक्कर में दर्जनों लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed