फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US auctions off Russian superyacht Amadiya seized after Ukraine invasion

US: अमेरिका 32.5 करोड़ डॉलर की रूसी सुपरयाट अमाडिया की कर रहा नीलामी, यूक्रेन पर आक्रमण के बाद की थी जब्त

Thu, 07 Aug 2025 05:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 05:50 AM IST
सार

अमेरिका रूस की जब्त की गई लग्जरी सुपरयाट अमाडिया को बेचना चाह रहा है, जिसकी कीमत 32.5 करोड़ डॉलर है। इस याट का असली मालिक कौन है, इस पर विवाद है और कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। यह कदम रूस पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है, ताकि यूक्रेन में चल रहा युद्ध रोका जा सके।
 

विज्ञापन
US auctions off Russian superyacht Amadiya seized after Ukraine invasion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

अमेरिका एक बहुत ही महंगी लग्जरी सुपरयाट अमाडिया की नीलामी कर रहा है, जिसकी कीमत 32.5 करोड़ डॉलर है। यह सुपरयाट रूस की है। अमेरिका ने इसे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद जब्त कर लिया था। यह पहली रूसी सुपरयाट है, जिसे अमेरिका अब बेच रहा है। 

विज्ञापन


यह नीलामी 10 सितंबर तक चलेगी। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध समाप्त करने का दबाव बना रहे हैं। अमेरिका ने कहा है कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रूस के अमीर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिनमें से कुछ राष्ट्रपति पुतिन के करीबी हैं और उनकी सुपरयाट जब्त कर ली गई हैं। अमेरिका चाहता है कि वे पुतिन को युद्ध रोकने के लिए मजबूर करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Donald Trump: 'आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा'; रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर ट्रंप ने फिर दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


348 फीट लंबी याट में आठ राजकीय कक्ष
रूसी सुपरयाट अमाडिया को अमेरिका ने तीन साल पहले जब्त किया था। यह याट वर्तमान में सैन डिएगो में खड़ी है, जो 348 फीट लंबी है। इस याट का निर्माण जर्मन कंपनी लुर्सेन ने 2017 में विशेष रूप से किया था। इस सुपरयाट को फ्रांस्वा जुरेट्टी ने डिजाइन किया था। इसका अंदर का हिस्सा संगमरमर का है। इस याट में आठ राजकीय कक्ष, एक ब्यूटी सैलून, एक स्पा, एक जिम, एक हेलीपैड, एक स्वीमिंग पूल और एक लिफ्ट है। इसमें 16 मेहमानों और 36 चालक दल के सदस्यों के रहने की व्यस्था है। 


याट का असली मालिक कौन?
अमेरिका द्वारा जब्त की गई अमाडिया का असली मालिक कौन है, यह अभी साफ नहीं है। यह केमैन द्वीप में स्थित मिलमारिन इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। अमेरिका का कहना है कि याट के असली मालिक अर्थशास्त्री और पूर्व रूसी राजनेता सुलेमान केरीमोव हैं, जिन पर 2018 से अमेरिकी प्रतिबंध लगे हैं। लेकिन सरकारी नियंत्रण वाली रूसी तेल और गैस कंपनी रोसनेफ्ट के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडुआर्ड खुदैनाटोव इस याट के मालिक होने का दावा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine: शांति वार्ता से पहले पुतिन से मिले विटकॉफ, अगले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं ट्रंप

याट की जब्ती के खिलाफ कोर्ट में अपील कर रहे खुदैनाटोव
अमेरिकी अभियोजकों का कहना है कि खुदैनाटोव इस याट के एक छद्म मालिक हैं, जिनका उद्देश्य याट के असली मालिक केरीमोव को छिपाना है। खुदैनाटोव इस याट की जब्ती के खिलाफ कोर्ट में अपील कर रहे हैं। उनके वकील एडम फोर्ड का कहना है कि याट की नीलामी गलत है और इसका कानूनी रूप से विरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed