फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Union Minister Dharmendra Pradhan says on behalf of Govt of India PM and people, expressed condolences to Al-Sabah family

पूर्व अमीर के निधन पर भारत की ओर से धर्मेंद्र प्रधान ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत-कुवैत संबंध ऐतिहासिक

Mon, 12 Oct 2020 04:25 PM IST
देव कश्यप एएनआई, कुवैत सिटी
एएनआई, कुवैत सिटी Published by: देव कश्यप Updated Mon, 12 Oct 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Dharmendra Pradhan says on behalf of Govt of India PM and people, expressed condolences to Al-Sabah family
कुवैत के नए अमीर शेख नवाफ को संवेदना पत्र सौंपते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI

कुवैत के पूर्व अमीर के निधन पर भारत सरकार की ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दो दिवसीय यात्रा (11 और 12 अक्तूबर) पर कुवैत में हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि 'कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह से मिलकर मैंने भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोगों की ओर से, कुवैत के दिवंगत अमीर शेख सबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह के निधन पर, अल-सबाह परिवार, कुवैत सरकार और उनके लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।'

विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 'कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह ने राष्ट्रपति कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को उनकी संवेदना के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत-कुवैत संबंध ऐतिहासिक हैं और आपसी लाभ के लिए प्रगति जारी रखेंगे।'
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि रविवार को कुवैत पहुंचे प्रधान को भेजने का उद्देश्य यह बताना है कि भारत तेल संपन्न देश कुवैत के साथ अपने संबंधों को कितनी अहमियत देता है। शेख सबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह के निधन पर संवेदनाएं जताने के लिए कुवैत पहुंचे प्रधान अपने साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पत्र भी लेकर गए हैं। यह पत्र कुवैत के नेतृत्व को दिया जाएगा। उनका निधन 29 सितंबर को 91 साल की आयु में अमेरिका के एक अस्पताल में हुआ था।



प्रधान ने भारत सरकार की ओर से कुवैत के नए अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल जाबेर अल-सबाह और क्राउन प्रिंस शेख मिशाल अल-अहमद अल जाबेर अल सबाह को बधाई दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों के नए आयाम प्रदान कर सकती है। 

कुवैत भारत के ऊर्जा स्रोतों की सूची में छठे स्थान पर है। भारत लगातार कुवैत के शीर्ष दस व्यापारिक भागीदारों में से एक रहा है। साल 2015-16 में दोनों देशों के बीच 620 करोड़ डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। इसके साथ ही कुवैत की स्वायत्त धन निधि ने 2017 से भारत में 200 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।


इससे पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर एक अक्तूबर को कुवैत के पूर्व अमीर के निधन पर श्रद्धांजलि देने नई दिल्ली में स्थित कुवैत के दूतावास पहुंचे थे। वहीं, भारत ने इसे लेकर चार अक्तूबर को राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था। दिवंगत अमीर के नेतृत्व के तहत भारत और कुवैत के संबंध काफी अच्छे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed