Philippines: सिंगापुर के बाद फिलीपींस पहुंचे जयशंकर, राष्ट्रपति बॉन्गबॉन्ग मार्कोस से की मुलाकात
S. Jaishankar in Philippines: केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत-फिलीपींस इंडो-पैसिफिक मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस इनिशिएटिव एंड रिकैप का हिस्सा है। पिछले साल से दोनों देशों के बीच नौसेना अभ्यास शुरू किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस दौरे पर जयशंकर
प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि मनील में अपने समकक्ष एनरिके मनालो के साथ उन्होंने बहुत अच्छी चर्चा की। उन्होंने आगे कहा, "मैं इस अवसर पर फिलीपींस की राष्ट्रीय संप्रभुता को बनाए रखने के लिए भारत के समर्थन को दोहराता हूं। सभी देश को अपनी संप्रभुता को बनाए रखने और उसे लागू करने का पूरा अधिकार है। यह कुछ ऐसा है, जिसपर हमने चर्चा की।"
फिलीपींस के साथ गहरे हो रहे संबंध: जयशंकर
प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, हम केवल महत्वपूर्ण समुद्री राष्ट्र नहीं है, लेकिन हम हिंद-प्रशांत के दो छोर हैं। बिलकुल अंत में नहीं, पर फिलीपींस कहीं बीच में है। समुद्री सुरक्षा में सभी देश की रुचि होती है, लेकिन हमारे मामले में यह कई अन्य देशों की तुलना में अधिक है।
#WATCH | Manila: Addressing a press conference with Philippines Secretary for Foreign Affairs Enrique Manalo, EAM Dr S Jaishankar says, "We're not only important maritime nations, but we are at two ends of the Indo Pacific. Not exactly the end, the Philippines is in the middle.… pic.twitter.com/AJnAXCYU9X
— ANI (@ANI) March 26, 2024
उन्होंने आगे कहा, "अब हमारे संबंध जब गहरे हो रहे हैं तो जाहिर तौर पर हम अब रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी काम करेंगे। यह भी महत्वपूर्ण है कि हम सहयोग के अन्य पहलुओं पर भी गौर करें। दोनों देश इंडो-पैसिफिक मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस इनिशिएटिव एंड रिकैप का हिस्सा है, जो कि सिंगापुर में स्थित है।"
जयशंकर ने की फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात
केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति बॉन्गबॉन्ग मार्कोस से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें व्यक्तिगत शुभकामनाएं भी दी। राष्ट्रपति मार्कोस के साथ जयशंकर ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इसकी जानकारी दी।
Honoured to call-on President @bongbongmarcos of the Philippines. Conveyed the personal greetings of President @rashtrapatibhvn and PM @narendramodi.
Valued his warm sentiments towards the 🇮🇳 🇵🇭 partnership. His guidance for taking it to new areas will strengthen collaboration… pic.twitter.com/DbpwcktMeG — Dr. S. Jaishankar (Modi Ka Parivar) (@DrSJaishankar) March 26, 2024
जयशंकर ने बताया कि पिछले साल से दोनों देशों के बीच नौसेना अभ्यास शुरू किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि हाल के समय में भारत और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय संबंध बहुत गहरा हुआ है।