{"_id":"63ab5d29e8fc6130da3712ae","slug":"un-security-council-worried-over-afghan-women-college-universities-ban-and-said-taliban-should-change-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNSC: अफगान महिलाओं के कॉलेज बैन पर संयुक्त राष्ट्र चिंतित, तालिबान से नीतियां बदलने का किया आह्वान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNSC: अफगान महिलाओं के कॉलेज बैन पर संयुक्त राष्ट्र चिंतित, तालिबान से नीतियां बदलने का किया आह्वान
Wed, 28 Dec 2022 02:32 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, संयुक्त राष्ट्र
एएनआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
United Nations
- फोटो : File Photo
तालिबान द्वारा महिलाओं के खिलाफ लिए गए फैसलों पर दुनियाभर के बड़े संगठन लगातार अपनी बात रख रहे हैं और तालिबान की नीतियों की निंदा कर रहे हैं। अफगानिस्तान को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रेस रिलीज जारी की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में कहा कि महिलाओं के विश्वविद्यालयों में बैन को लेकर आ रिपोर्टों को लेकर सुरक्षा परिषद बहुत चिंतित है।
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ नीतियां बदले तालिबान
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान से स्कूलों को फिर से खोलने और महिलाओं के खिलाफ बनाई गई अपनी नीतियों और प्रथाओं को तेजी से बदलने का आह्वान किया। सुरक्षा परिषद इसके अलावा उन रिपोर्टों से चिंतित है जिसमें तालिबान ने गैर सरकारी संगठनों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की महिला कर्मचारियों को काम पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। उसके लेकर यूएनएससी ने कहा कि तालिबान के इन फैसलों से देश में मानवीय कार्यों पर काफी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन