फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Secretary General said Attacks on people of Asian descent in America symbolize hatred

यूएन महासचिव: अमेरिका में एशियाई-मूल के लोगों पर हमले नफरत का प्रतीक

Wed, 24 Mar 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जिनेवा
एजेंसी, जिनेवा Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 24 Mar 2021 03:13 AM IST
सार

  • एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को बयान जारी कर अमेरिका में एशियाई मूल के लोगों की हत्या पर चिंता जताई
  • गुटेरस ने कहा, जिन लोगों को मौखिक और शारीरिक हमले सहने पड़े, वे उनके साथ खड़े हैं

विज्ञापन
UN Secretary General said Attacks on people of Asian descent in America symbolize hatred
un General secretary antonio guterres - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को बयान जारी कर अमेरिका में एशियाई मूल के लोगों की हत्या पर चिंता जताई। उन्हाेंने कहा कुछ देशों में एशियाई महिलाओं पर हमले उनके प्रति जहरीली नफरत दिखाते हैं।

विज्ञापन


विश्व ने कई भयानक मौखिक और शारीरिक हमले, स्कूलों में दंबगई से लेकर कार्यस्थल पर भेदभाव, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया द्वारा नफरत भड़काना आदि देखा है। उन्हाेंने कहा कि जिन लोगों को यह हमले सहने पड़े, वे उनके साथ खड़े हैं। सभी को इन लोगों के सम्मान के लिए साथ आना चाहिए।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिमी सीरिया में तुर्की सीमा के पास एयर स्ट्राइक को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कड़ी नाराजगी जताते हुए हमले की निंदा की है। यूएन डिप्टी प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को कहा कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कई स्थानीय लोग घायल हुए हैं जो बेहद ही निंदनीय घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सीरिया में हो रहे हमले को तत्त्काल प्रभाव से रोका जाए। इस तरह के हमले से वहां के स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है जो तर्कसंगत नहीं है। अमेरिका ने भी हमले की निंदा करते हुए इस तरह के हमलों को तुरंत रोकने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed