फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Report On Xinjiang clearly showed that world is polarization for release report

UN Report On Xinjiang: संयुक्त राष्ट्र की शिनजियांग रिपोर्ट पर पड़ा दुनिया में बढ़ती खेमेबंदी का साया

Fri, 02 Sep 2022 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 02 Sep 2022 07:48 PM IST
सार

UN Report On Xinjiang: आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकारों का हनन अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन या मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में रखा जाए। अपने जवाब में चीन ने कहा है कि आयोग की रिपोर्ट दुष्प्रचार और चीन विरोधी ताकतों की तरफ से फैलाए गए झूठ पर आधारित है...

विज्ञापन
UN Report On Xinjiang clearly showed that world is polarization for release report
UN Report On Xinjiang: United Nations High Commissioner for Human Rights Michelle Bachelet meets Chi - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायोग की चीन के शिनजियांग प्रांत पर जारी रिपोर्ट पर दुनिया में बढ़ रहे ध्रुवीकरण का साफ असर दिखा है। ये रिपोर्ट उच्चायोग की प्रमुख मिशेल बैशलेट के कार्यकाल के आखिरी दिन जारी की गई। रिपोर्ट में जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे चीन समर्थकों को इसकी साख पर सवाल उठाने का मौका मिला है। उधर पश्चिमी देशों ने रिपोर्ट को लेकर चीन विरोधी अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है।

विज्ञापन

आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकारों का ऐसा हनन हुआ हो सकता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन या मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में रखा जाए। ये रिपोर्ट 48 पेज की है। इसके साथ ही आयोग ने इस रिपोर्ट पर चीन के 131 पेज के पूरे जवाब को भी जारी कर दिया। अपने जवाब में चीन ने कहा है कि आयोग की रिपोर्ट दुष्प्रचार और चीन विरोधी ताकतों की तरफ से फैलाए गए झूठ पर आधारित है।

विज्ञापन

चीन का जवाब ‘शिनजियांग में आतंकवाद और चरमपंथ से संघर्षः सच और तथ्य’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ है। चीन का यह पुराना रुख है कि शिनजियांग प्रांत में उसने आतंकवाद विरोधी कदम उठाए हैं, जिन्हें लेकर पश्चिमी देशों ने मानवाधिकारों के हनन और यहां तक कि नरसंहार के आरोप लगाए हैँ। इन कदमों में चरमपंथ प्रभावित लोगों के लिए ‘व्यावसायिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्रों’ की स्थापना भी है, जिन्हें पश्चिमी देशों ने यातना शिविर बताया है। जवाबी हमला करते हुए चीन ने संयुक्त राष्ट्र से अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों की तरफ से किए गए ‘मानवाधिकार संबंधी विनाश और अनगिनत अपराधों’ की जांच कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई विश्लेषकों और अधिकारियों ने इस बात पर हैरत जताई है कि बैशलेट ने रिपोर्ट जारी करने के लिए अपने कार्यकाल के आखिरी दिन का इंतजार किया। बैशलेट चिली की पूर्व राष्ट्रपति हैं। वहां पश्चिम समर्थित तानाशाह अगस्तो पिनोशे के दमन के दौर में खुद उन्हें जेल में डाला गया था। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि वे रिपोर्ट प्रकाशित करने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन ऐसा हो पाएगा यह तय नहीं है। बैशलेट ने मई में शिनजियांग का दौरा किया था। तब उन्होंने कहा था कि उन्हें घूमने-फिरने की पूरी आजादी दी गई। उन्होंने कहा था कि मानवाधिकारों के मामले में चीन में समस्याएं हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने मानव विकास के मानदंडों पर चीन की प्रगति की तारीफ भी की थी।

बैशलेट ने अब कहा है कि उन पर पश्चिमी देशों और चीन से इस रिपोर्ट को जारी करने या ना करने को लेकर भारी दबाव पड़ा। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को अपने आखिरी संबोधन में बैशलेट ने इस बात पर दुख जताया कि आज गोलबंदी की शिकार दुनिया में परिषद को बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा- ‘दुनिया में पड़ती दरार को रोकने के लिए हमें हर संभव कोशिश करनी चाहिए।’

विश्लेषकों के मुताबिक इस दरार का असर शिनजियांग रिपोर्ट और उस पर आई प्रतिक्रियाओं में साफ दिखा है। इससे साफ हुआ है कि मानवाधिकार जैसे बुनियादी सवाल पर भी पश्चिमी देश और चीन समर्थक खेमा बंट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed