फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN expresses hope China will allow human rights chief to go to Xinjiang

संयुक्त राष्ट्र: यूएन ने जताई उम्मीद, मानवाधिकार प्रमुख को शिनजियांग जाने देगा चीन

Mon, 07 Feb 2022 06:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Feb 2022 06:51 AM IST
सार

चीन ने पिछले महीने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल ब्रेशलेट का शिनजियांग का दौरा करने के लिए स्वागत है। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा था कि इस दौरे में चीन को अपराधी मानकर जांच की इजाजत नहीं होगी।
 

विज्ञापन
UN expresses hope China will allow human rights chief to go to Xinjiang
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने उम्मीद जताई है कि मानवाधिकार संबंधी सवालों की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख को शिनजियांग सहित देश के उन तमाम हिस्सों के दौरे ही इजाजत देगा, जहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों के आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे गुटेरेस ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और विदेश मंत्री वांग यी से मिलने के बाद एक वक्तव्य में कहा, चीन ने दौरे की इजाजत देने के संकेत दिए हैं। चीन ने पिछले महीने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल ब्रेशलेट का शिनजियांग का दौरा करने के लिए स्वागत है।
विज्ञापन


वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा था कि इस दौरे में चीन को अपराधी मानकर जांच की इजाजत नहीं होगी। असल में चीन में हो रहे शीत ओलंपिक का पश्चिमी देशों ने मानवाधिकार उल्लंघन के चलते बहिष्कार कर दिया। चीन ने करीब दस लाख से अधिक उइगर मुसलमानों को बंदी बना रखा है। चीन ने वुहान में कोविड फैलने की जांच के लिए भी विश्व स्वास्थ्य संगठन व स्वतंत्र दल को दौरे की इजाजत नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों से अपराध छिपाने की कोशिश
भारत ने उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया था, क्योंकि चीन ने गलवां में धोखे से हमले के नेतृत्व करने वाले रेजिमेंट कमांडर की फाबाओ को ओलंपिक खेलों की मसाल थमा दी थी। ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि चीन अपने घृणित अपराधों को खेलों के पीछे नहीं छिपा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed