{"_id":"681112fb851060c6940e8c2b","slug":"un-chief-guterres-speaks-with-eam-jaishankar-condemns-pahalgam-attack-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर की बात, पहलगाम हमले की निंदा की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pahalgam Attack: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर की बात, पहलगाम हमले की निंदा की
Tue, 29 Apr 2025 11:27 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:27 PM IST
सार
Pahalgam Attack: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कानूनी तरीके से जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई।
विज्ञापन
एंटोनियो गुटेरेस, एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कानूनी तरीकों से इन हमलों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं आज सुबह महासचिव की कुछ फोन कॉल की जानकारी देना चाहता हूं। गुटेरेस ने विदेश मंत्री जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग फोन पर बात की। महासचिव ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की दोबारा कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इन हमलों के लिए कानूनी तरीकों से न्याय और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Pakistan: नवाज शरीफ की बेटी मरियम की भारत को गीदड़ भभकी, बोली- पाकिस्तान परमाणु ताकत, कोई हमला नहीं कर सकता
विज्ञापन
उन्होंने कहा, गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई और जोर दिया कि किसी भी तरह के टकराव की स्थिति से बचना जरूरी है, क्योंकि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जारिक ने कहा, महासचिव ने तनाव कम करने के किसी भी प्रयास में मदद देने की इच्छा जताई।
महासभा की प्रवक्ता शेरॉन बर्च ने कहा, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष फिलेमन यांग भी भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। यांग ने जम्मू-कश्मीर के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता। उन्होंने दोनों देशों से संयम बरतने और इस विवाद को कूटनीतिक तरीकों से हल करने की अपील की।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन