फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak's Punjab CM says no one can attack as Pakistan is nuclear power

Pakistan: नवाज शरीफ की बेटी मरियम की भारत को गीदड़ भभकी, बोली- पाकिस्तान परमाणु ताकत, कोई हमला नहीं कर सकता

Tue, 29 Apr 2025 10:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Apr 2025 10:53 PM IST
सार

Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच, पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने यह कहते हुए भारत को गीदड़ भभकी दी कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति है और उस पर हमला नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
Pak's Punjab CM says no one can attack as Pakistan is nuclear power
पाकिस्तान पंजाब की सीएम मरयम नवाज - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ा हुआ है। भारत के जवाबी कदमों से पाकिस्तान में खौफ का माहौल बना हुआ है। उधर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने मंगलवार को भारत को गीदड़ भभकी दी। मरियम ने कहा कि 

विज्ञापन

पाकिस्तान एक परमाणु ताकत है, इसलिए कोई उस पर आसानी से हमला नहीं कर सकता।  

पहली बार बोलीं मरियम, नहीं की हमले की निंदा
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। मरियम नवाज ने अब तक इस हमले की कोई निंदा नहीं की है। हालांकि, उन्होंने पहली बार भारत-पाक संबंधों में जारी तनाव पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की सेना को खुली छूट, कहा- जवाब कब व कैसे देना है, यह तय करने के लिए आप स्वतंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


मरियम नवाज ने क्या कहा?
लाहौर में एक समारोह को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा, आज भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अल्लाह ने पाक सेना को देश की रक्षा के लिए ताकत दी है। उन्होंने आगे कहा, कोई पाकिस्तान पर आसानी से हमला नहीं कर सकता क्योंकि हम परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। चाहे हमारी राजनीतिक विचारधाराएं अलग हों, लेकिन हमें बाहरी हमलों के खिलाफ सेना के पीछे एकजुट खड़ा होना चाहिए। 

नवाज शरीफ की भूमिका को बताया अहम
मरियम नवाज ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तारीफ करते हुए कहा, पाकिस्तान को परमाणु ताकत बनाने में नवाज शरीफ की ऐतिहासिक भूमिका रही है। हालांकि, नवाज शरीफ ने भी अभी तक पहलगाम हमले की कोई सार्वजनिक निंदा नहीं की है।

खौफ में नवाज शरीफ
एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, नवाज शरीफ नहीं चाहते कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाए। अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नवाज शरीफ चाहते हैं कि दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए सभी कूटनीतिक उपाय किए जाएं। 


ये भी पढ़ें: Pahalgam: पाकिस्तान का लश्कर कनेक्शन; आतंकी हमले का मास्टरमांइड है पूर्व पैरा कमांडो मूसा, पढ़ें पूरी कुंडली

पीटीआई नेता ने नवाज पर उठाए सवाल
वहीं, विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री मूनिस इलाही ने नवाज शरीफ पर हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया, क्या नवाज-मोदी के आपसी हित पाकिस्तान से ऊपर हैं? नवाज शरीफ ने न तो हमले की निंदा की और न ही भारत की सख्त कार्रवाई पर कुछ कहा।"

रक्षा मंत्री पर भी निशाना
इलाही ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पर भी निशाना साधा, जिन्होंने एक इंटरव्यू में माना था कि पाकिस्तान एक आतंक फैलाने वाला देश है। उन्होंने कहा, क्या ख्वाजा आसिफ को कोई शर्म बची है, जो इस नाजुक समय में यह स्वीकार कर रहे हैं कि पाकिस्तान एक आतंकी राष्ट्र है? 


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed