फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN chief Antonio Guterres expresses concern over Russia-Ukraine dispute

रूस-यूक्रेन विवाद: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने जताई चिंता, कहा- युद्ध हुआ तो परिणाम होंगे विनाशकारी

Fri, 18 Feb 2022 11:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 18 Feb 2022 11:06 PM IST
सार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही तनातनी को लेकर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने इसे लेकर आगाह करते हुए कहा है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होगा तो वह बेहद विनाशकारी होगा।

विज्ञापन
UN chief Antonio Guterres expresses concern over Russia-Ukraine dispute
एंटोनियो गुटेरस - फोटो : social media

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही तनातनी के बीच संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होगा तो वह बेहद विनाशकारी होगा। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने यह बातें शुक्रवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान कहीं। इस सम्मेलन में रूस शामिल नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल, इस समय लगातार रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा पर इकट्ठे हो रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, रूसी सेना ने शुक्रवार को कहा है कि शनिवार को रूस के सभी सामरिक बल सैन्य अभ्यास करेंगे और खुद रूसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन इसकी निगरानी करेंगे। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका, नाटो देशों और पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की आशंकाएं जाहिर कर चुके हैं। वहीं इस समय पूर्वी यूक्रेन में स्थितियां तनावपूर्ण हैं और अशांत इलाकों में गोलीबारी भी हुई।
विज्ञापन


रूस और यूक्रेन संकट को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को रूसी हमले को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि इसको रोकने के लिए शीर्ष स्तर पर कोशिशें की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुस और यूक्रेन में सुलह की खबरों के बीच दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच जारी तनाव अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को रूसी समर्थित बलों पर यूक्रेन ने पूर्वी यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के एक गांव में गोलाबारी का आरोप लगाया है। जिसमें एक किंडरगार्टन को निशाना बनाया गया। हालांकि, यूक्रेन ने कहा है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।


गौरतलब है कि रुस ये चाहता है कि पश्चिम यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों को नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) से बाहर रखे। वह बॉर्डर के पास  हथियारों की तैनाती रोके और पूर्वी यूरोप से सेना को वापस बुलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed