Ukraine war: मदद और हथियार के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पहुंचे फ्रांस, मैक्रों ने दिया पूरा भरोसा
इससे पहले जेलेस्की ब्रिटेर के दौरे पर थे। रूसी संघर्ष के बाद अपनी पहली ब्रिटेन यात्रा में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बुधवार को ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के साथ बैठक की।
विस्तार
#WATCH | "Ukraine can count on France," tweets French President Emmanuel Macron as he along with German Chancellor Olaf Scholz met Ukrainian President Volodymyr Zelenskiy in Paris.
विज्ञापन
(Video Source: Emmanuel Macron's Twitter handle) pic.twitter.com/h79N5mqf6Q — ANI (@ANI) February 8, 2023
ब्रिटेन भी पहुंचे जेलेस्की
इससे पहले जेलेस्की ब्रिटेर के दौरे पर थे। रूसी संघर्ष के बाद अपनी पहली ब्रिटेन यात्रा में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बुधवार को ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के साथ बैठक के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे और सभी सांसदों को संबोधित किया। जेलेंस्की अपने संबोधन में पूरी तरह से जोश में नजर आ रहे थे। उन्होंने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि रूस बुरी तरह से युद्ध हारने वाला है क्योंकि हमें कई देशों का समर्थन मिल रहा है। खासकर मैं ब्रिटिश सरकार का धन्यवाद करना चाहता हूं जिसने शुरू से अब तक हमारा साथ दिया। चाहे वह आर्थिक मोर्चा हो या सैन्य मोर्चा। जेलेंस्की ने कहा कि मैं हमारे बहादुर सैनिकों की ओर से आपके सामने खड़ा हूं, जो इस समय तोपखाने की आग के नीचे रूसी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जेलेस्की ने किंग चार्ल्स से भी मुलाकात की।
ब्रिटिश संसद में जेलेंस्की बोले युद्ध में रूस की हार होना तय
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पूर्वानुमान जताया कि रूस उनके देश के खिलाफ युद्ध हार जाएगा। उन्होंने रूसी हमले के पहले दिन’’ से ही यूक्रेन को समर्थन देने के लिए ब्रिटिश लोगों का आभार जताया। जेलेंस्की ने ब्रिटिश संसद में कहा, मैं हमारे बहादुर सैनिकों की ओर से आपके सामने खड़ा हूं जो अभी तोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टमिंस्टर हॉल में कहा, हम जानते हैं कि आजादी की जीत होगी और रूस हार जाएगा। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पीएम ऋषि सुनक ने यूक्रेनी लड़ाकू विमान पायलटों और नौसैनिकों को उनकी रक्षात्मक क्षमताओं में मदद करने के लिए ब्रिटेन की तरफ से जारी सहयोग को बढ़ाया है।
King Charles III of the United Kingdom met Ukrainian President Volodymyr Zelenskiy in London, UK earlier today.
— ANI (@ANI) February 8, 2023
(Pics: The Royal Family's Twitter handle) pic.twitter.com/yY2I0npcE8
इससे पहले सुनक ने कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की की ब्रिटिश यात्रा उनके देश के साहस, दृढ़ संकल्प और लड़ाई और हमारे दोनों देशों के बीच अटूट दोस्ती का प्रमाण है। सुनक ने कहा कि 2014 से ब्रिटेन ने यूक्रेनी बलों को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया है, जिससे वे अपने देश की रक्षा कर सकते हैं, अपनी संप्रभुता की रक्षा कर सकते हैं और अपने क्षेत्र के लिए लड़ सकते हैं।
सुनक ने कहा कि मुझे गर्व है कि आज हम सैनिकों से नौसैनिकों और लड़ाकू जेट पायलटों के लिए उस प्रशिक्षण का विस्तार करेंगे, यह सुनिश्चित करते हुए कि यूक्रेन के पास भविष्य में अपने हितों की अच्छी तरह से रक्षा करने में सक्षम सेना है। यह हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है कि न केवल अल्पावधि के लिए सैन्य उपकरण प्रदान करें। लेकिन आने वाले वर्षों में यूक्रेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का दीर्घकालीन संकल्प।
यूरोपीय संसद में कहा- और हथियार चाहिए
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के खिलाफ साथ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, यूक्रेन को और हथियार चाहिए और हमें उम्मीद है कि रूस की हार होगी। उनके संबोधन के बाद यूरोपीय सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। इसके बाद ईयू का झंडा उठाया और यूक्रेन का राष्ट्रगान बजाया गया।