फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian minister said India global leader appeals to find peaceful solution of Russia Ukraine war

War: युद्ध को दो साल होने पर यूक्रेनी मंत्री बोले, भारत वैश्विक नेता; जंग का शांतिपूर्ण हल ढूंढने की अपील

Sat, 24 Feb 2024 05:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 24 Feb 2024 05:16 AM IST
सार

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री इरीना बोरोवेत्स ने कहा कि भारत को शांति-खोज समाधान का हिस्सा बनना ही होगा। भारत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहा है, इसलिए उससे कई उम्मीदें भी हैं। भारत के रूस और अमेरिका दोनों से अच्छे संबंध हैं।

विज्ञापन
Ukrainian minister said India global leader appeals to find peaceful solution of Russia Ukraine war
पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को दो साल पूरे हो गए हैं। दूसरी वर्षगांठ पर यूक्रेन ने भारत से अपील की है कि वह युद्ध का शांतिपूर्ण हाल खोजे। यूक्रेन ने भारत को वैश्विक नेता और ग्लोबल साउथ की आवाज बताया है। यूक्रेन ने कहा कि भारत को रूस के खिलाफ जारी युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी ही होगी। बता दें, इससे पहले रूस के राष्ट्रपति ने भी उम्मीद जताई थी कि भारत युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री इरीना बोरोवेत्स ने कहा कि भारत को शांति-खोज समाधान का हिस्सा बनना ही होगा। भारत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहा है, इसलिए उससे कई उम्मीदें भी हैं। भारत के रूस और अमेरिका दोनों से अच्छे संबंध हैं। बोरोवेत्स ने कहा कि सबसे पहले, भारत एक वैश्विक नेता है, जो यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। वह रूस-यूक्रेन जंग के शांतिपूर्ण समाधान खोजने में अधिक मुखर होकर कार्रवाई कर सकता है। बोरोवेत्स ने कहा, पीएम मोदी ने गत वर्ष उज्बेकिस्तान में रूसी राष्ट्रपति से यह तक कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है। इस बयान को पूरी दुनिया का समर्थन मिला। उन्होंने कहा, यूक्रेन ने मार्च में स्विट्जरलैंड में होने वाले ग्लोबल पीस समिट में भारत को आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति भी पहले ही पीएम मोदी से जता चुके हैं उम्मीद
इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि कि पीएम मोदी शांतिपूर्ण तरीकों से रूस-युक्रेन विवाद को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हम पीएम मोदी के रूख को समझते हैं। हमने कई मौकों पर इसका बार-बार उल्लेख किया। मुझे पता है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मुद्दे को शांति से हल किया जा सके। हम इस पर गहराई से बात करेंगे। उन्होंने भारत-रूस संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया था। हम दोनों विकास के नए आयाम छू रहे हैं। पुतिन ने भारत और रूस की साझेदारी पर भी बात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी ड्रोन हमले में चार लोगों की मौत
रूसी सेना ने शुक्रवार को युद्ध के दो वर्ष पूरे होने से पूर्व यूक्रेन के ओडेसा में काला सागर बंदरगाह स्थित एक वाणिज्यिक क्षेत्र में ड्रोन से हमला किया। हमले में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed