फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian Drone Hits Russian Oil Facility From 1,500 km Away: Report

Ukraine War: यूक्रेन के ड्रोन ने 1500 किमी की दूरी से रूसी तेल संयंत्र को बनाया निशाना, दो तेल डिपो पर भी हमला

Fri, 10 May 2024 02:52 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 May 2024 02:52 AM IST
सार

Ukraine War: रूस की आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा, ड्रोन हमले में रूस के सबसे बड़े तेल संयंत्र, पेट्रोकेमिकल और उर्वरक परिसर में एक पंपिंग स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त हुई। क्षेत्र के गवर्नर ने कहा, हमले के बावजूद संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा है।

विज्ञापन
Ukrainian Drone Hits Russian Oil Facility From 1,500 km Away: Report
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

यूक्रेनी ड्रोन ने गुरुवार को रूस के बश्किरिया क्षेत्र में एक प्रमुख तेल प्रसंस्करण संयंत्र पर करीब 1,500 किलोमीटर की दूरी से हमला किया। युद्ध की शुरुआत के बाद से यह सबसे लंबी दूरी का हमाल है। यूक्रेन ने दक्षिणी रूस में दो तेल डिपो को भी निशाना बनाया। वह महत्वपूर्ण उर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला करके अग्रिम पंक्ति के रूसी बलों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।  कीव के एक खुफिया सूत्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


रूस की आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा, ड्रोन हमले में रूस के सबसे बड़े तेल संयंत्र, पेट्रोकेमिकल और उर्वरक परिसर में एक पंपिंग स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त हुई। क्षेत्र के गवर्नर ने कहा, हमले के बावजूद संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि ड्रोन कहां से लॉन्च किया गया था और यह किस तरह का उपकरण था। यूक्रेन का नजदीकी सरकारी हिस्सा करीब 1,400 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन


कीव के सूत्र ने कहा कि ड्रोन ने 1,500 किलोमीटर की उड़ान भरी और रूस के सैन्य परिसर में लगाई गई रिफाइनरियां और तेल डिपो को निशाना बनाया गया। वहीं, मॉस्को का कहना है कि इस तरह के हमले आतंकवाद का कृत्या है। उसने मार्च के मध्य से यूक्रेन के उर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाली बदले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नाटो के एक अधिकारी ने अप्रैल के शुरुआत में कहा था कि कीव ने साल की शुरुआत से ही रूस में तेल प्रसंस्करण सुविधाओं पर अपने ड्रोन हमलों को तेज कर दिया है, जिससे रूस की तेल शोधन क्षमता का 15 फीसदी बाधित हो रहा है। 

 
यूक्रेनी सूत्र ने कहा कि कीव के ड्रोन ने रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में अनापा शहर के पास दो तेल डिपो पर भी हमला किया। जिससे रात में बड़े पैमाने पर आग लग गई। सूत्र ने कहा कि दोनों हमले यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) द्वारा किए गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed