फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine War: US blacklists Putins girlfriend Alina Maratovna Kabaeva

Putin Girlfriend Blacklisted: पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना ब्लैकलिस्ट, अमेरिका की रूस पर नई पाबंदी

Wed, 03 Aug 2022 11:22 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Aug 2022 11:22 AM IST
सार

39 साल की काबेवा की पुतिन के साथ नजदीकियां हैं। वह रूसी संसद ड्यूमा की पूर्व सदस्य है और नेशनल मीडिया ग्रुप की मौजूदा  प्रमुख हैं। यह ग्रुप टेलीविजन, रेडियो और प्रिंट मीडिया संगठनों का रूसी सरकार समर्थक समूह है। 

विज्ञापन
Ukraine War: US blacklists Putins girlfriend Alina Maratovna Kabaeva
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनकी कथित प्रेमिका अलीना - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन पर हमले के मद्देनजर अमेरिका ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व रूस के खिलाफ नई पाबंदियों का एलान किया है। पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना मारतोवना काबेवा को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अमेरिका ने अलीना का वीजा निरस्त कर दिया है। 

विज्ञापन

39 साल की काबेवा की पुतिन के साथ नजदीकियां हैं। वह रूसी संसद ड्यूमा की पूर्व सदस्य है और नेशनल मीडिया ग्रुप की मौजूदा  प्रमुख हैं। यह ग्रुप टेलीविजन, रेडियो और प्रिंट मीडिया संगठनों का रूसी सरकार समर्थक समूह है। 
विज्ञापन

अमेरिकी वित्त विभाग ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि काबेवा पर यूरोपीय संघ व ब्रिटेन ने भी पाबंदियां लगाई हैं। काबेवा पर यह कार्रवाई रूसी संघ की एक वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी व निदेशक मंडल की सदस्य होने के आधार पर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका यूक्रेन पर हमले के बाद रूस, पुतिन, उनकी दो बेटियों व कई अन्य रूसी नेताओं पर पाबंदी लगा चुका है। इन नेताओं पर यात्रा पाबंदियों के साथ ही उनकी संपत्तियों को भी जब्त किया गया है। काबेवा पर पाबंदी से पहले अमेरिका ने  पुतिन की दोनों बेटियों कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर पाबंदी लगाई थी। अमेरिका वित्त मंत्रालय अब तक 893 रूसी नेताओं व अधिकारियों पर पाबंदी लगा चुका है। इनमें रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं. इन सभी के वीजा जब्त कर लिए गए हैं। 
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने बयान जारी कर कहा है कि यूक्रेन पर हमले के बाद वहां के लाखों लोग मुश्किलों से जूझ रहे हैं,  जबकि पुतिन व उनके सहयोगी ऐशो आराम की जिंदगी जी रहे हैं। 


बेटी को जन्म देने वाली है अलीना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुतिन के एक बार फिर पिता बनने की चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि पुतिन और अलीना के दो बच्चे पहले से हैं और अब वह एक बेटी को जन्म देने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed