फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Russia War : Ukraine says no longer insisting on NATO membership, Volodymyr Zelenskyy said Vladimir Putin is like animal whose hunger never ends

युद्ध का 13वां दिन : यूक्रेन ने छोड़ी नाटो में शामिल होने की जिद, जेलेंस्की बोले- पुतिन उस ‘जानवर’ जैसे, जिसकी भूख कभी नहीं मिटती

Wed, 09 Mar 2022 06:06 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/नई दिल्ली।
एजेंसी, कीव/नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 09 Mar 2022 06:06 AM IST
सार

यूक्रेन के सुमी में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक गोले नहीं दागे गए। यहां फंसे छात्र बस से सुरक्षित पोलतावा पहुंचे। इसके साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश नाटो में शामिल होने पर जोर नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि नाटो उन्हें अब नहीं चाहता। रूस लगातार यूक्रेन को नाटो से दूरी बनाने के लिए कहता रहा है।

विज्ञापन
Ukraine Russia War : Ukraine says no longer insisting on NATO membership, Volodymyr Zelenskyy said Vladimir Putin is like animal whose hunger never ends
जेलेंस्की और पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के अगले ही दिन युद्धग्रस्त सुमी से सभी 694 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस बीच, जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश नाटो में शामिल होने पर जोर नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा, नाटो उन्हें अब नहीं चाहता। रूस लगातार यूक्रेन को नाटो से दूरी बनाने के लिए कहता रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया, मंगलवार सुबह सुरक्षित मानवीय गलियारा खुलने के तुरंत बाद सभी भारतीय छात्रों को बसों से पोलतावा शहर के लिए रवाना कर दिया गया। यूक्रेन की डिप्टी पीएम आइरिना वेरेसचुक ने कहा, रूसी सेना ने रेडक्रॉस को पत्र लिखकर युद्धविराम पर सहमति जताई। इसके बाद स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक गोले नहीं दागे गए। 
विज्ञापन


रूस ने भी कहा, उसने सुमी के अलावा कीव, चेर्निहीव, खारकीव और मैरियूपोल में गोलाबारी रोक दी है। इस गलियारे के जरिये मानवीय मदद का सामान भी युद्धग्रस्त सुमी में लाया जाएगा। वेरेसचुक ने दोहराया, लोगों को रूस और बेलारूस के रास्ते निकालने का प्रस्ताव कतई मंजूर नहीं किया जाएगा। दो दिनों से सुमी में जमकर गोलाबारी और भारी तबाही हुई है। पुतिन ने छात्रों की निकासी को लेकर पीएम मोदी को आश्वस्त किया था। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना बिजली-पानी सुमी के सर्द मौसम में फंसे थे छात्र
सुमी में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप थी। बेहद सर्द मौसम में भारतीय छात्र यहां बर्फ के बीच फंस गए थे। छात्र पोलतावा से ट्रेन के जरिये जाएंगे। इसके बाद ऑपरेशन गंगा के तहत विमान तैयार किए गए हैं।

मायकोलेव से 52 भारतीय नाविकों को निकाला गया
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बताया कि युद्धग्रस्त देश के माइकोलेव बंदरगाह पर फंसे 75 भारतीय नाविकों में से 52 को सोमवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। शेष को निकालने का प्रयास जारी है।

यूक्रेन से 20 लाख लोगों ने दूसरे शहरों में ली शरण
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यूक्रेन से पिछले दो सप्ताह में 20 लाख लोग दूसरे देशों में शरणार्थी के रूप में पहुंचे हैं। 20 लाख शरणार्थियों में एक लाख से अधिक गैर यूक्रेनी हैं।

सुमी पर 500 किलो का बम गिराया रूस ने
यूक्रेन ने आरोप लगाया कि रूस ने सोमवार की रात सुमी शहर पर 500 किलो के बम गिराए। संस्कृति मंत्रालय ने ट्वीट किया, इस बमबारी में 18 नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसमें दो बच्चे हैं।

झितोमीर, चेर्नियाखीव : तेल डिपो को बनाया निशाना
रूस ने यूक्रेनी शहर झितोमीर और चेर्नियाखीव पर मंगलवार को हवाई हमले में तेल डिपो को निशाना बनाया।

दावा : मैरियूपोल में रूस ने 3 लाख लोगों को बंधक बनाया
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने आरोप लगाया कि रूस ने मैरियूपोल में 3 लाख लोगों को बंधक बना रखा है। बिना पानी एक बच्चे की मौत हो गई।

अमेरिका ने रूस से तेल आयात पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस से तेल और ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध का एलान कर दिया है। यूक्रेन पर हमले के विरोध में लगाए जा रहे प्रतिबंधों की कड़ी में ये सबसे सख्त फैसला साबित हो सकता है, क्योंकि रूस की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक तेल और गैस के निर्यात पर निर्भर है। 

यूरोप की कुल तेल जरूरत के 40 फीसदी हिस्से की आपूर्ति रूस ही करता है। रूस के उपप्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने चेतावनी दी थी कि रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगा तो विनाशकारी परिणाम होंगे। आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल के दाम 300 डॉलर प्रति बैरल हो सकते हैं।

रूस के एक और मेजर जनरल को मार गिराने का यूक्रेन ने किया दावा
यूक्रेन ने रूस की 41वीं आर्मी के फर्स्ट डिप्टी कमांडर मेजर जनरल विटाली गेरेसिमोव को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन का दावा है कि उसने अबतक रूस के मेजर जनरल स्तर के दो अधिकारियों को मार गिराया है। रूस ने गेरेसिमोव की मौत की पुष्टि नहीं की है।

यूक्रेन का दावा : 12 हजार रूसी सैनिक मारे
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अबतक 12 हजार के करीब रूसी सैनिक मार गिराए हैं। वहीं, रूस ने दावा किया है उसने यूक्रेन के 2,482 सैन्य ठिकानों को नष्ट किया है। इनमें 87 लड़ाकू पोस्ट, 79 रडार स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed