फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Russia War: UK Serving Queen’s Guard squaddies go AWOL to fight in Ukraine

जंग के बीच महारानी का सुरक्षा गार्ड गायब: क्या यूक्रेन में ब्रिटेन ने भेज दिए अपने सैनिक? पकड़े गए तो दुनिया के सामने होगा तीसरा विश्व युद्ध!

Wed, 09 Mar 2022 11:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Mar 2022 11:05 AM IST
सार

ब्रिटेन के सैन्य दस्ते से सैनिकों के गायब होने और उनके यूक्रेन की तरफ से लड़ने के संकेत तीसरे विश्व युद्ध की ओर इशारा कर रहे हैं। दरअसल, पुतिन पहले ही इशारा कर चुके हैं कि इस जंग में कोई भी देश कूदा तो उसे इतिहास का सबसे बुरा परिणाम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Ukraine Russia War: UK Serving Queen’s Guard squaddies go AWOL to fight in Ukraine
ब्रिटेन की महारानी - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच ब्रिटेन की महारानी का निजी सुरक्षा गार्ड गायब हो गया है। गायब होने से पहले उसने पोलैंड का टिकट करवाया था। इससे भी पहले उसने अपने परिजनों को एक पत्र भी लिखा था। द सन की खबर के मुताबिक, इसके बाद उसने एक फोटो स्नैपचैट पर पोस्ट की थी। ये सभी तथ्य इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि, 19 वर्षीय यह सुरक्षा गार्ड यूक्रेन की तरफ से रूस से युद्ध लड़ने गया है। इतना ही नहीं ब्रिटेन की सेना के तीन और सदस्य बिना किसी कारण गायब हो गए हैं। 

अचानक से ब्रिटेन के सैन्य दस्ते से सैनिकों के गायब होने और उनके यूक्रेन की तरफ से लड़ने के संकेत तीसरे विश्व युद्ध की ओर इशारा कर रहे हैं। ब्रिटेन को डर सता रहा है कि, अगर रूस इन सैनिकों को यूक्रेन में पकड़ लेता है, तो वह ब्रिटेन को भी इस जंग में शामिल मानेगा। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की चिंता बढ़ी 
चार सैनिकों के अचानक से गायब होने के बाद ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा मामलों के प्रमुख ने महारानी के सुरक्षा गार्ड समेत सभी ब्रिटिश सैनिकों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इस बीच ब्रिटेन सेना के पूर्व प्रमुख ने कहा है कि, सैनिकों का बिना किसी कारण ड्यूटी से गायब रहना एक गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है। पकड़े जाने पर उन्हें जेल भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिक ही यूक्रेन की तरफ से लड़ सकते हैं
रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सेना में शामिल होने के लिए ब्रिटेन से सिर्फ पूर्व सैनिकों को ही अनुमति दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक 52 देशों के करीब 20 हजार स्वयंसेवकों ने यूक्रेन की तरफ से जंग में भाग लेने के लिए आवेदन किया है।  

रूस पहले ही दे चुका है चेतावनी 
यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू करने से पहले ही रूस दुनिया के लिए चेतावनी जारी कर चुका है। व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया को चेताया था कि, यूक्रेन और रूस की जंग के बीच कोई और देश सामने आया तो उसे इतिहास का सबसे बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर ब्रिटेन के सैनिक यूक्रेन में पकड़े जाते हैं तो रूस दावा ठोक सकता है कि इन सैनिकों को जानबूझ कर भेजा गया है। इसके बाद वह ब्रिटेन के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है। 


परमाणु बलों को अलर्ट कर चुके हैं पुतिन 
यूक्रेन के खिलाफ जंग के बीच अन्य देशों की दखल के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु बलों को भी अलर्ट कर चुके हैं। ऐसे में ब्रिटेन की सेना की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल, अभी तक कोई भी देश सीधे रूस के खिलाफ यूक्रेन की जंग में शामिल नहीं हुआ है। सभी देश सिर्फ यूक्रेन को हथियार मुहैया कर रहे हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed