फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Russia war affecting GDP growth for India World Bank official says it can go lower more than 1 percent news in Hindi

बड़ी समस्या: भारत की जीडीपी पर पड़ रहा यूक्रेन युद्ध का असर, विश्व बैंक ने जताया 1.3 फीसदी की गिरावट का अनुमान

Wed, 13 Apr 2022 08:34 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Apr 2022 08:34 PM IST
सार

दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हांस टिमर ने युद्ध के चलते भारत की जीडीपी में गिरावट की आशंका जताने के साथ यह भी कहा कि हाल की तिमाहियों में भारत ने सेवाओं के उत्पादन में काफी सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस समय सेवाओं की काफी मांग है और भारत इस मांग को पूरा कर सकता है।

विज्ञापन
Ukraine Russia war affecting GDP growth for India World Bank official says it can go lower more than 1 percent news in Hindi
दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हांस टिमर - फोटो : twitter/wb_research

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। विश्व बैंक के एक अधिकारी ने कहा है कि युद्ध के चलते भारत की जीडीपी वृद्धि दर में 1.4 फीसदी और आय वृद्धि में 2.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है। अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के संकट से भारत तेजी से उबर रहा है लेकिन फिर भी यह युद्ध देश की जीडीपी को उल्लेखनीय नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हांस टिमर ने इस बात पर भी जोर दिया कि लंबे समय में भारत को सच में बहुत मेहनत से काम करने की और जीवाश्म ईंधन से निर्भरता घटाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत को नवीनीकृत ऊर्जा को अपनाने पर काम करना चाहिए। इसके अलावा कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की भी जरूरत है जो इस समय 20 फीसदी से भी कम है।
विज्ञापन


टिमर ने कहा, 'हमारा आंकलन कहता है कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध से भारत के लिए आय वृद्धि में 2.3 फीसदी और जीडीपी वृद्धि में 1.3 फीसदी की कमी देखने को मिल सकती है।' अपनी ताजा 'दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस रिपोर्ट' में विश्व बैंक ने कहा था कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की अनुमानित वृद्धि दर 8.3 फीसदी है। वहीं, 2022-23 के लिए विश्व बैंक ने इस दर के 7.1 फीसदी और 2023-24 के लिए 7.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 फरवरी को हुई थी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ हमले की शुरुआत 24 फरवरी को की थी। कई पश्चिमी देशों ने इसे लेकर रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, भारत इस मामले में अब तक पूरी तरह तटस्थ रहा है। भारत की ओर से यूक्रेन को मानवीय मदद जरूर भेजी गई है लेकिन देश की सरकार ने किसी का पक्ष नहीं लिया है। इस लड़ाई में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं और हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लाखों की संख्या में लोग पलायन भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed