फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine President Zelenskyy removed top army general Valerii Zaluzhnyi mid ongoing war with Russia

Ukraine: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आर्मी चीफ को हटाया, रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना में बड़ा बदलाव

Fri, 09 Feb 2024 02:23 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 09 Feb 2024 02:23 AM IST
सार

यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि गुरुवार को यूक्रेन के सशस्त्र बलों के नेतृत्व को बदलने का निर्णय लिया गया। युद्ध की स्थिति एक जैसी नहीं रहती। युद्ध बदलता है और इसके लिए बदलाव की जरूरत होती है।

विज्ञापन
Ukraine President Zelenskyy removed top army general Valerii Zaluzhnyi mid ongoing war with Russia
Valerii Zaluzhnyi - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना में बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल वालेरी जालुजनई (Valerii Zaluzhnyi) को पद से हटा दिया। पिछले कुछ हफ्तों से जालुजनई (50) के खिलाफ कार्रवाई की अटकलें थीं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट में बताया कि आज यूक्रेन के सशस्त्र बलों के नेतृत्व को बदलने का निर्णय लिया गया। युद्ध की स्थिति एक जैसी नहीं रहती। युद्ध बदलता है और इसके लिए बदलाव की जरूरत होती है।

विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सेना प्रमुख को बदलने का फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं, वहीं अमेरिका की तरफ से कीव को सहायता मिलने पर अनिश्चितता के साथ यूक्रेन में नागरिक और सैन्य नेतृत्व के बीच तनाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि उन्होंने आर्मी जनरल से मुलाकात की और यूक्रेन की दो साल तक रक्षा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेनी सेना और लोगों के बीच लोकप्रिय आर्मी जनरल वालेरी जालुजनई ने इस्तीफा दे दिया है या उन्हें पद से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के सशस्त्र बलों में बदलाव के मुद्दे पर चर्चा
जनरल जालुजनी ने रूस के हमले बाद सफल बचाव से लेकर यूक्रेन के युद्ध प्रयासों का नेतृत्व किया। जेलेंस्की ने बयान में कहा कि उन्होंने और जनरल जालुजनी ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों में बदलाव के मुद्दे पर चर्चा की। हमने यह भी चर्चा की कि यूक्रेनी सेना का नया प्रमुख कौन हो सकता है। उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि जनरल जालुजनी सेना का हिस्सा बने रहें। जेलेंस्की ने आगे कहा कि हम निश्चित रूप से जीतेंगे! यूक्रेन की विजय होगी। 


पिछले हफ्ते यूक्रेन में अफवाह फैली थी कि सेना प्रमुख जनरल जालुजनी को बर्खास्त कर दिया गया है। बाद में यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय को इसका खंडन करना पड़ा था। एक यूक्रेनी सांसद ने कहा कि जेलेंस्की और जालुजनी की मुलाकात 29 जनवरी को हुई थी, लेकिन देश के शीर्ष सैन्य कमांडर के भाग्य का फैसला नहीं किया गया था। कुछ यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया था कि राष्ट्रपति जेलेंस्की आर्मी जनरल को बर्खास्त करने की योजना बना रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed