फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine president Zelensky meets With US President Biden discussed for support and arms

US-Ukraine: राष्ट्रपति बाइडन से मिले जेलेंस्की, समर्थन और हथियारों को लेकर हुई चर्चा; ट्वीट कर जताई खुशी

Thu, 13 Jul 2023 03:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विनियस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विनियस Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2023 03:39 AM IST
सार

विदेशी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन ने सम्मेलन के संबोधन में कहा कि वाशिंगटन यूक्रेन के समर्थन की पुष्टि करता है। यूक्रेन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कभी खत्म नहीं होगी। हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
Ukraine president Zelensky meets With US President Biden discussed for support and arms
बाइडन-जेलेंस्की - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने नाटो शिखर सम्मलेन में अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हथियारों और समर्थन सहित अन्य मामलों में व्यापक चर्चा की। यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि हमारी मुलाकात काफी अच्छी और शक्तिशाली है।

विज्ञापन

दोनों नेताओं ने कई विषयों पर की चर्चा
लिथुआनिया के विनियस में दो दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की भी शामिल हुए। इस दौरान बुधवार को जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ बैठक की। बैठक में दीर्घकालिक समर्थन, हथियार और राजनीति सहित अन्य महत्वपर्ण विषयों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन

बाइडन ने की यूक्रेन के समर्थन की पुष्टि 
विदेशी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन ने सम्मेलन के संबोधन में कहा कि वाशिंगटन यूक्रेन के समर्थन की पुष्टि करता है। यूक्रेन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कभी खत्म नहीं होगी। हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। इसके साथ ही भविष्य में जब भी यूक्रेन को जरूरत होगी तब तक हम स्वतंत्रता के लिए खड़े रहेंगे। अमेरिका ने 50 से अधिक देशों का गठबंधन किया है, जिससे यह तय हो सके कि यूक्रेन भविष्य में भी अपनी रक्षा करने में सक्षम हो। डेढ़ सालों के युद्ध के बाद भी यूक्रेन स्वतंत्र है। हर कोई चाहता है कि युद्ध समाप्त हो। बाइडन ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के दौरान नाटो एकजुट रहा। हालांकि, पुतिन ने उम्मीद जताई थी कि गठबंधन टूट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेलेंस्की ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी
बाइडन से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने ट्वीट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैठक काफी लंबी चली, जो काफी सार्थक रही। अगर प्रोटोकॉल ने बैठक नहीं रोकी होती तो बातचीत लंबी चलती। अमेरिका आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन की सुरक्षा के लिए साथ खड़ा है। अमेरिका कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ है। हम इसकी सराहना करते हैं। मैं इसके लिए राष्ट्रपति बाइडन, अमेरिकी जनता और कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं।

यूक्रेन को कल्स्टर हथियार देगा अमेरिका
अमेरिका ने पिछले दिनों ही एलान किया था कि वह यूक्रेन को कल्स्टर हथियार सौंपेगा। कल्स्टर हथियार 100 देशों में प्रतिबंधित है। बावजूद इसके अमेरिका को कल्स्टर हथियार सौंपने की मंजूरी दी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में कहा था कि मेरी ओर से यह निर्णय बहुत कठिन था। मैंने अपने सहयोगियों के साथ इस पर चर्चा की। मैंने दोस्तों के साथ इस पर चर्चा की। यूक्रेनियों के पास गोला-बारूद खत्म हो रहा है। यह युद्ध सामग्री से संबंधित युद्ध है। बाइडन ने आगे कहा कि वे टैंकों को लुढ़कने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्य बात यह है कि या तो उनके पास रूसियों को रोकने के लिए हथियार हैं या उनके पास नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि यूक्रेन को इसकी जरूरत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed