फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine peace talk in jeddah nsa ajit doval said sovereignty territorial integrity by all states upheld

Jeddah: यूक्रेन शांति वार्ता से जुड़े डोभाल, बोले- 'सभी देशों की संप्रभुता-क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी'

Sun, 06 Aug 2023 09:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Aug 2023 09:30 AM IST
सार

बैठक के दौरान डोभाल ने कहा कि 'भारत का दृष्टिकोण हमेशा बातचीत और कूटनीति को बढ़ावा देने का रहा है और आगे भी रहेगा। शांति कायम करने के लिए यही एकमात्र रास्ता है।' 

विज्ञापन
Ukraine peace talk in jeddah nsa ajit doval said sovereignty territorial integrity by all states upheld
अजित डोभाल - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन की शांति योजना पर सऊदी अरब के शहर जेद्दा में अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मौजूद हैं। आज बैठक का दूसरा दिन है। बैठक में एनएसए अजित डोभाल ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण हमेशा संवाद और कूटनीति को बढ़ावा देने का रहा है और आगे भी रहेगा। बता दें कि बैठक में 30 के करीब देशों के प्रतिनिधि भाग रहे हैं। 
विज्ञापन


संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का होना चाहिए सम्मान
बैठक में अजित डोभाल ने कहा कि 'भारत ने संघर्ष की शुरुआत से ही उच्चतम स्तर पर रूस और यूक्रेन, दोनों के साथ नियमित रूप से बातचीत की है। भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून में निहित सिद्धांतों पर आधारित वैश्विक व्यवस्था का समर्थन करता है।' डोभाल ने कहा कि 'सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान बिना किसी अपवाद के किया जाना चाहिए। शांति प्रयासों के लिए सभी हितधारकों को शामिल करते हुए न्यायसंगत और स्थायी समाधान खोजा जाना चाहिए। इसी भावना के साथ भारत ने जेद्दा की बैठक में भाग लिया है।'
विज्ञापन


'भारत का दृष्टिकोण बातचीत को बढ़ावा देना'
एनएसए अजित डोभाल ने ये भी कहा कि 'पूरी दुनिया और खासकर वैश्विक दक्षिण इस युद्ध का खामियाजा भुगत रहा है। भारत यूक्रेन को मानवीय सहायता दे रहा है और वैश्विक दक्षिण के अपने पड़ोसियों को आर्थिक सहायता भी दे रहा है। भारत का दृष्टिकोण हमेशा बातचीत और कूटनीति को बढ़ावा देने का रहा है और आगे भी रहेगा। शांति कायम करने के लिए यही एकमात्र रास्ता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Saudi Arabia: एनएसए अजित डोभाल पहुंचे जेद्दा, सऊदी अरब की मेजबानी में यूक्रेन शांति वार्ता में होंगे शामिल


डोभाल ने बैठक में युद्ध के समाधान पर बोलते हुए कहा कि 'बैठक में दोहरी चुनौती है- एक है स्थिति का समाधान करना और दूसरी संघर्ष के परिणामों में नरमी बरतना। दोनों मोर्चों पर एक साथ कोशिश की जानी चाहिए और इसके लिए काफी जमीनी काम करने की जरूरत होगी। फिलहाल कई शांति प्रस्ताव रखे गए हैं, और सभी में कुछ सकारात्मक बिंदु हैं लेकिन कोई भी दोनों पक्षों को स्वीकार नहीं है। ऐसे में इस सवाल पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या कोई ऐसा समाधान है जो सभी संबंधित हितधारकों को स्वीकार्य हो।' 

भारत स्थायी समाधान खोजता रहेगा
डोभाल ने आगे कहा कि 'भारत स्थायी और व्यापक समाधान खोजने के लिए एक सक्रिय और इच्छुक भागीदार बना रहेगा। भारत के लिए इस तरह के नतीजे से ज्यादा खुशी और संतुष्टि कुछ नहीं है।' रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की शांति योजना पर सऊदी अरब के शहर जेद्दा में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल बैठक में शामिल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed