फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Peace Summit: Zelensky reached Philippines, said China has become a tool in the hands of Putin

Ukraine Peace Summit: फिलीपींस पहुंचे जेलेंस्की, बोले- चीन जैसा देश पुतिन के हाथों का उपकरण, यह दुर्भाग्यपूर्ण

Tue, 04 Jun 2024 05:34 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, मनीला।
एजेंसी, मनीला। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Jun 2024 05:34 AM IST
सार

Ukraine Peace Summit: मनीला में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस क्षेत्र में चीनी प्रभाव का इस्तेमाल कर, चीनी राजनयिकों का उपयोग करते हुए शांति शिखर सम्मेलन को बाधित करने के लिए सब कुछ करता है। इस दौरान उन्होंने रूस पर चीन की मदद से इस सम्मेलन में अड़चन डालने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
Ukraine Peace Summit: Zelensky reached Philippines, said China has become a tool in the hands of Putin
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की विशेष एशियाई दौरे पर सोमवार को अचानक फिलीपींस पहुंचे। वह क्षेत्रीय नेताओं से अपने देश में युद्ध की स्थिति पर स्विट्जरलैंड द्वारा आयोजित एक वैश्विक शांति सम्मेलन में शामिल होने की अपील करने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। वह बोले, अफसोस की बात है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीन जैसा बड़ा स्वतंत्र शक्तिशाली देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हाथों का एक उपकरण बन गया है।

विज्ञापन


सिंगापुर में ‘शांगरी-ला डिफेंस फोरम’ में भाग लेने के बाद, जेलेंस्की कड़ी सुरक्षा के बीच अघोषित दौरे पर मनीला पहुंचे। उन्होंने सिंगापुर में आयोजित वार्षिक रक्षा सम्मेलन से इतर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से मिलने की योजना बनाई थी लेकिन नहीं मिल पाए और बाद में उन्होंने निजी रूप से यहां आने का फैसला किया। यह दोनों ही नेताओं ने सिंगापुर में हुए सम्मेलन में चीन की आलोचना की। मनीला में जेलेंस्की ने विस्तार से बताए बिना कहा, रूस क्षेत्र में चीनी प्रभाव का इस्तेमाल कर, चीनी राजनयिकों का उपयोग करते हुए शांति शिखर सम्मेलन को बाधित करने के लिए सब कुछ करता है। इस दौरान उन्होंने रूस पर चीन की मदद से इस सम्मेलन में अड़चन डालने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। चीनी विदेश मंत्रालय ने जेलेंस्की के दावे पर टिप्पणी के आग्रह का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


पश्चिमी प्रतिबंधों का आर्थिक असर घटा
चीन द्वारा यूक्रेन युद्ध पर तटस्थ रुख अपनाने से उसका यूक्रेन, अमेरिका व अधिकांश यूरोप के साथ मतभेद हो गया है। इसके विपरीत चीन-रूस में व्यापार बढ़ गया है। इससे पश्चिमी प्रतिबंधों का आर्थिक प्रभाव कम हो गया है। अमेरिकी, यूक्रेनी और अन्य खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस बात के सबूत हैं कि चीनी हिस्से रूसी हथियारों में तब्दील हो रहे हैं, भले ही चीन सीधे तौर पर अपने पड़ोसी को हथियार नहीं दे रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलीपींस के समर्थन में अमेरिका निभा रहा गलत भूमिका:चीन
चीन ने कहा है कि अमेरिका ने चीन व क्षेत्रीय संबंधों को भड़काने के लिए दक्षिण चीन सागर का इस्तेमाल किया है। इसके तहत उसने फिलीपींस के समर्थन व सहयोग में बेहद अपमानजनक भूमिका निभाई है। फिलीपींस के राष्ट्रपति की हालिया टिप्पणियों के जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा, समझदार आंखों के लिए यह बहुत स्पष्ट है कि फिलीपीन अपनी विदेश नीति में किसकी सेवा कर रहा है और वह अपने समुद्री अभियानों में किसके लिए काम कर रहा है। चीन ने कहा, वह समुद्री मतभेदों को रोकने का इच्छुक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed