फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine MP and forner COO of Amazon owned Ring Kira Rudik takes up arms to fight Russia news in Hindi

यूक्रेन संकट: महिला सांसद ने उठाया हथियार, कहा- पुरुषों की तरह यूक्रेन की महिलाएं भी करेंगी देश की सुरक्षा

Sat, 26 Feb 2022 06:36 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 26 Feb 2022 06:36 PM IST
सार

यूक्रेन पर हमला करने के लिए चारों और से निंदा और आलोचना का सामना करने के बाद भी रूस की सैन्य गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। उधर, रूस का सामना करने के लिए यूक्रेन की एक महिला सांसद ने भी हथियार उठा लिए हैं।

विज्ञापन
Ukraine MP and forner COO of Amazon owned Ring Kira Rudik takes up arms to fight Russia news in Hindi
यूक्रेन की सांसद कीरा रुडिक - फोटो : facebook/kira.rudik.politician

विस्तार

रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। रूस का सामना करने के लिए यूक्रेन के नागरिक और नेता भी हथियार उठाते हुए दिख रहे हैं। इस बीच यूक्रेन सांसद कीरा रुडिक की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक बंदूक थामे हुए नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


कीरा रुडिक अमेजन की कंपनी रिंग की स्थानीय शाखा की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) रह चुकी हैं। 36 वर्षीय रुडिक वर्तमान में 'वाइस' नामक राजनीतिक दल की नेता हैं और साल 2019 से सांसद हैं। उन्होंने कहा है कि मैंने अपने देश की राजधानी (कीव) में रूस की ओर से हमले के खिलाफ हथियार उठाया है।
विज्ञापन


रुडिक ने शुक्रवार को कहा था कि हमें कलाश्निकोव रायफल दी गई हैं और अगर रूस की सेना कीव तक आ जाती है तो हम उनका डटकर मुकाबला करेंगे और जवाब देंगे। यहां पर रहना मेरी जिम्मेदारी है। मैं और मेरा दल हथियारों से लैस है। उन्होंने रायफल लिए हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं कलाश्निकोव चलाना और हथियार संचालित करना सीख रही हूं। यह अवास्तविक सा लगता है क्योंकि कुछ दिन पहले तक मैं सोच भी नहीं सकती थी कि हमें यह सब भी करना पड़ सकता है। लेकिन, जिस तरह हमारे पुरुष देश की रक्षा कर रहे हैं उसी तरह यहां की महिलाएं भी तैयार हैं।


देश में हालात को देखते हुए यूक्रेन ने नियम लागू किया है कि 18 से 60 वर्ष के लोग जिन्हें जंग के लिए भर्ती किया जा सकता है, वह देश छोड़कर नहीं जाएंगे। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की शुरुआत की थी और यह अभी भी जारी है। दोनों ही पक्षों के बीच जटिल स्थिति बनी हुई है और हालात गंभीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed