फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine: Is Russia preparing to attack the neighboring country? Said in the United Nations- will take action if provoked

यूक्रेन: क्या रूस कर रहा पड़ोसी देश पर हमले की तैयारी? संयुक्त राष्ट्र में कहा- उकसाया तो करेंगे कार्रवाई

Fri, 12 Nov 2021 06:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 12 Nov 2021 06:23 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने गुरुवार को यूक्रेन से लगने वाली रूस की सीमा पर सैनिकों की तैनाती को लेकर सवालों के जवाब में यह बात कही। पोलांस्की से पूछा गया था कि क्या रूस, यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रहा है। 

विज्ञापन
Ukraine: Is Russia preparing to attack the neighboring country? Said in the United Nations- will take action if provoked
संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की - फोटो : social media

विस्तार

एक बार फिर रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र में रूस ने यूक्रेन से खतरों और काला सागर में अमेरिकी युद्धपोतों की उकसावे वाली कार्रवाई का जिक्र किया। साथ ही कहा कि वह तब तक यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा, जब तक उसे ऐसा करने के लिए उकसाया नहीं जाता। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने गुरुवार को यूक्रेन से लगने वाली रूस की सीमा पर सैनिकों की तैनाती को लेकर सवालों के जवाब में यह बात कही। पोलांस्की से पूछा गया था कि क्या रूस, यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


यूक्रेन सीमा पर सैनिकों की तैनाती से रूस पर अमेरिकी दबाव बढ़ गया है। बुधवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने यूक्रेन के विदेश मंत्री को आश्वासन दिया कि यूक्रेन की सुरक्षा एवं क्षेत्रीय अखंडता के लिए अमेरिका वचनबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलांस्की ने संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने जवाब में कहा कि यूक्रेन पर हमले की कोई योजना नहीं है और न ही कभी थी। जब तक कि हमें यूक्रेन या किसी और द्वारा ऐसा करने के लिए उकसाया नहीं जाता, हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे। रूस की राष्ट्रीय संप्रभुता को खतरा होने पर ही ऐसा कोई कदम उठाएंगे। 

काला सागर के आसपास अमेरिकी युद्धपोत सक्रिय
पोलांस्की ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि यूक्रेन की ओर से कई खतरे पेश किए जा रहे हैं। यह भी ध्यान में रखें कि काला सागर के आसपास अमेरिकी युद्धपोत बहुत करीबी से काम कर रहे हैं। इसलिए काला सागर में हर दिन सीधे टकराव को टालना काफी मुश्किल होगा। हमने अमेरिकी सेना को आगाह किया है कि यह सीधे तौर पर उकसावे की कार्रवाई है। 


अमेरिकी विदेश मंत्री ने कही यह बात
उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका को रूस की मंशा के बारे में नहीं पता, लेकिन अपने सैन्य हस्तक्षेप को सही ठहराने के लिए सीमा पर उकसावे को बढ़ावा देने का उसका इतिहास रहा है। वहां कोई उकसावे वाली कार्रवाई रूस ही कर रहा है कोई और नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed